छत्तीसगढ़

VIDEO: गुजरात के खिलाफ यास्तिका भाटिया ने जड़ा गगनचुंबी छक्का, स्टेडियम में बैठे ईशान किशन भी रह गए हैरान

नई दिल्ली। भारतीय टीम और मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन 14 मार्च को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडिम में मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच खेले गए मुकाबले को देखने पहुंचे थे।

इस मैच में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टीम को 55 रनों से पटखनी देकर टूर्नामेंट का लगातार पांचवां मुकाबला जीत लिया। सोशल मीडिया पर मुंबई टीम की बल्लेबाज यास्तिका भाटिया का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह ईशान किशन के सामने उनके स्टाइल में एक पावर हिटिंग शॉर्ट जड़ती नजर आ रही है।

दरअसल, हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली मुंबई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 162 रन बनाए थे। इसके जवाब में गुजरत टीम विकेट के नुकसान पर 107 रन पर ढेर हो गई। इस तरह मुंबई ने मुकाबला 55 रनों से अपने नाम किया। इस मैच से जुड़ा एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पुरुष मुंबई इंडियंस के ओपनर ईशान किशन के सामने महिला मुंबई टीम की खिलाड़ी यास्तिका ने कमाल का छक्का जड़ा। उनका ये छक्का मुंबई की पारी के 10वें ओवर की पांचवीं गेंद पर देखने को मिला।

दरअसल, एन्नाबेल सदरलैंड की गेंद पर यास्तिका की तरह स्टेप आउट कर एक गगनचुंबी छक्का जड़ा। इस छक्के को देख फैंस को किशन की याद आई। कमाल की बात यह रहीं कि ईशान खुद मैदान पर मैच देखने के लिए पहुंचे हुए थे। इस मैच में यास्तिका ने 37 गेंदों पर 44 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें कुल 5 चौके और 1 छक्का शामिल रहा।

यहां देखें वायरल वीडियो