छत्तीसगढ़

IPL 2023: अर्जुन तेंदुलकर का KKR के खिलाफ आईपीएल डेब्यू, भाई का हौसला बढ़ाने बहन सारा भी स्टेडियम में मौजूद

नई दिल्ली। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को आखिरकार इंतजार का फल मिल गया है। केकेआर के खिलाफ खेले जा रहे आईपीएल 2023 के 22वें मुकाबले में अर्जुन तेंदुलकर को डेब्यू करने का मौका मिला है। बता दें कि अर्जुन तेंदुलकर 3 साल से इस पल का इंतजार कर रहे थे। वह मुंबई इंडियंस का हिस्सा जरूर थे, लेकिन उन्हें अभी तक डेब्यू करने का मौका नहीं मिला था।

बता दें कि वानखेड़े स्टेडियम में सचिन तेंदुलकर भी अपने बेटे को सपोर्ट करने के लिए पहुंचे है। उनके अलावा अर्जुन तेंदुलकर की बहन सारा तेंदुलकर भी स्टेडियम में बैठे अपने भाई को सपोर्ट कर रही है।

केकेआर के खिलाफ अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस की तरफ से आज आईपीएल में डेब्यू करने का सुनहेरा मौका मिल गया है। अर्जुन के पिता सचिन तेंदुलकर ने मुंबई इंडियंस को कई मैचों में अहम जीत दिलाई, लेकिन उनका एक और सपना आज जाकर पूरा हुआ है। सचिन के बेटे अर्जुन को पहली बार मुंबई इंडियंस ने प्लेइंग-11 में शामिल किया है। बता दें कि अर्जुन को साल 2021 में पहली बार मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपये में खरीदा था। उसके बाद 2022 में उन्हें 25 लाख रुपये में टीम में शामिल किया था।

अर्जुन के डेब्यू पर उन्हें सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम में उनके पिता सचिन तेंदुलकर और उनकी बहन सारा तेंदुलकर भी मैदान पर पहुंची। इस दौरान सारा को खुशी के मारे काफी झूमते हुए देखा जा रहा है।

बता दें कि पहली बार अर्जुन तेंदुलकर ने गोवा की तरफ से फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया था। फर्स्ट क्लास में उन्होंने कुल 7 मैच खेलते हुए 547 रन और 12 विकेट चटकाए है। लिस्ट ए क्रिकेट में अर्जुन ने 7 मैचों में कुल 259 रन और 8 विकेट हासिल किए है। बता दें कि अर्जुन ने पहली बार हरियाणा के खिलाफ टी-20 में डेब्यू साल2021 में किया था। उन्होंने अब कुल 9 मैच खेलते हुए 198 रन और 12 विकेट चटकाए है।