छत्तीसगढ़

8 मार्च को भिलाई में निकलेगी भोले बाबा की बारात, होगा ऐतिहासिक कार्यक्रम, तैयारी शुरू

भिलाई। 8 मार्च को भिलाई में इतिहास बनाया जाएगा। मध्यभारत की सबसे बड़ी भोले बाबा की बारात निकलेगी। आकर्षक झांकी होगी। धुमाल-डीजे में बजेंगे भजन। जिसमें झूमेंगे हजारों-लाखों श्रद्धालु। प्रदेशभर के राजनेता आएंगे। प्रदेश के प्रसिद्ध सिंगर आएंगे। एक से बढ़कर एक झांकी देखने को मिलेगी। यह ऐतिहासिक होगा। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति द्वारा यह आयोजन कराया जा रहा है। आयोजक दया सिंह ने आज प्रेस कांफ्रेंस लेकर आयोजन की पूरी रूपरेखा बताई और साथ ही यह भी बताया कि कब-कौन से आयोजन होंगे?, क्या-क्या होगा? और कौन-कौन आ रहे हैं…? यह छत्तीसगढ़वासियों के लिए बड़ा दिन होगा। क्योंकि, तैयारी जोर-शोर से चल रही है।


बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष दया सिंह ने प्रेस कान्फ्रेंस ने बताया कि बारात की भव्यता इतनी होती है कि इसे देखने के लिए प्रदेश भर से लोग आते हैं। इस बार भी ये भव्यता कायम रहेगी। इस बारात को सफल बनाने के लिए आयोजक बोलबम सेवा कल्याण समिति के पदाधिकारी युवा विंग, महिला विंग एवं सक्रिय सदस्य विगत दो माह से जुटे हुए हैं। यह आयोजन का 16वाँ वर्ष है। देश के प्रधान मंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित साह जी पदेश के मुख्यमंत्री माननीय विष्णुदेव साय जी पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधान सभाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से लेकर केन्द्रीय मंत्री और राज्यपाल पूर्व केबिनेट मंत्री छ. ग. समेत गणमान्य नागरिकों व राजनेताओं को आमंत्रण कार्ड दिया गया है। सभी भोले बाबा की बारात में शिरकत करने पहुंच रहें है। अधिकांश लोगों ने आने की स्वीकृति दी है।

इस बार आयोजन में क्या-कुछ होगा…

  • आईपीएल की तरह आतिशबाजी: 8 मार्च 2024 को भिलाई में निकलेगी भोले बाबा की बारात पहली बार आई.पी.एल. (क्रिकेट) की तर्ज पर फायर शो, लेजर शो होगा। आसमान में हर हर महादेव, जय श्रीराम और बोल बम के जयकारें दिखेंगे, केरल की झांकियां में शिव विवाह, देवी-देवताओं के होंगे दर्शन।
  • 31000 कार्ड बांटे गए: बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति की ओर से आयोजन को लेकर 31 हजार से ज्यादा लोगों को आमंत्रण कार्ड बांटे गए हैं। 50 हजार से ज्यादा लोग इसमें शामिल होंगे।
  • कहां से कहां तक निकलेगी बारात: 8 मार्च को हथखोज इंदिरा नगर, भिलाई-चरोदा से निकलेगी भोले बाबा की बारात।
  • क्या रहेगा आकर्षण: ओडिशा का विशेष आकर्षण सम्बलपुर का धमालपुरी (माँ संतोषी मेलॉडी)। केरल प्रदेश की 07 झांकिया आ रही है। भगवान शिव ताण्डव करते हुए झांकी। मां काली माता का भव्य नृत्य की झांकी, गरूणा नृत्य की झांकी, मोर नृत्य की झांकी, भगवान गणेश की नृत्य झांकी, हनुमान भगवान की झांकी विशाल रूप समेत अन्य देवी-देवताओं के स्वरूप लेकर झांकियां करते दर्शन देंगे। विजय वाडा, आंध्रप्रदेश से भी इस बार मां दुर्गा के नौ रूप, पन्द्रह फुट का झांकिया देखने को मिलेगी।
  • 15 फूट की झांकी: आयोजन में शिव, पार्वती, अघोरा झांकी, भूत पिशाच, अवघड़ नृत्य करते हुए पन्द्रह फुट की झांकी। इस बार पिछले बार से काफी कुछ अलग देखने को मिलेगा । हरियाणा प्रदेश से भी इस बार पगला बाबा (रामू) आर्ट ग्रुप द्वारा भव्य झांकी प्रस्तुती – शिवलिंग दर्शन झांकी, भगवान भोलेनाथ की भस्म आरती की झांकी। राधाकृष्ण बृज की होली की झांकी का स्वरूप महाकाली ताण्डव नृत्य की विशाल झांकी। महाश्मशान अघोरा बारात अद्भूत व विचित्र प्रस्तुति ।
  • छत्तीसगढ़ की कल्चर और कलाकारों को बढ़ाया जा रहा- छ. ग. प्रदेश की विभिन्न जिला रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर, बस्तर कांकेर, राजनांदगांव, खैरागढ, गंडई, बेमेतरा, बालोद, पाटन, उतई, नेवई, पथर्रा, जरवाय, उमदा से 151 झांकियां जिसमें राम, रावण विभिषण भूत, पिश्चाच, राक्षस हजारों की संख्या में आपको भोले बाबा की बारात में देखने को मिलेगी। भोले बाबा की बारात में हजारों की संख्या में कलाकार उपस्थित रहेंगे। जो देवी-देवताओं के साथ-साथ भूत-पिशाच का वेष धारण कर भ्रमण करेंगे।
  • राम दरबार भी देखेंगे- झांकी पन्द्रह फुट भोले बाबा बासुकी नाग पर सवारी करते झांकी पन्द्रह फुट, भगवान शिव आंनद मुद्रा में नंदी पर बैठकर भ्रमण करते हुये झांकी मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहेगा। झांकियों में रामदरबार, श्री कृष्ण लीला, भगवान हनुमान दिव्य रूप, शिव तांडव स्वरूप, शिव मां-पार्वती विवाह मनमनोहक प्रस्तुति, शेषनाग, नरसिंह, अवतार, मां काली का स्वरूप राधाकृष्ण की प्रेम लीला समेत अन्य देवी देवताओं के दर्शन आपको बारात में होंगे। इस बार भी राउत नाचा, अखाड़ा, व पंथी नृत्य, डीजे, धुमाल, बैंड बाजा, आकर्षण लाईटिंग के साथ भक्तिमय गीत सुनेंगे। जिसमें श्रद्धालु थिरकेंगे ।
  • इन रूट्स से होकर गुजरेगी बाबा की बारात: प्रेस कान्फेंस में अध्यक्ष दया सिंह ने बताया कि भोले बाबा की बारात दोपहर 2 बजे से निकलेगी। बारात दोपहर 2 बजे इंदिरा नगर हथखोज वार्ड नं. 01 से प्रस्थान कर राम जानकी शिव मंदिर में पूजा अर्चना होगी। ट्रांसपोर्ट नगर होते हुए केनाल रोड, कार्तिकेय चौक, बोलबम चौक, नंदी तिराहा, जोन-1 शिव मंदिर होते हुए जोन-2 श्रीराम चौक होते हुए दुर्गा मैदान खुर्सीपार में विवाह स्थल पर समापन होगा। बारात के लिए सैकड़ों की संख्या में वालेंटियर्स नियुक्ति किए गए हैं।

आयोजन के लिए इन्हें आमंत्रण –
प्रेस कान्फेंस में दया सिंह ने यह भी बताया कि भोले बाबा की बारात के लिए, माननीय नरेन्द्र मोदी जी प्रधान मंत्री भारत सरकार, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नडडा नई दिल्ली, छ.ग. भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर जी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, अजय जामवाल भाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री पवन साय प्रदेशसंगठन महामंत्री, डॉ. रमन सिंह पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडेय, दुर्ग सांसद श्री विजय बघेल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री किरण देव सिंह, पूर्व नेताप्रति पक्ष श्री धरम लाल कौशिक, भाजपा पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री संगठन संजय जोशी नईदिल्ली, पूर्व मंत्री श्री प्रेम प्रकाश पांडेय जी, विधायक रिकेश सेन, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, पूर्व गृह मंत्री रामसेवक पैकरा, केबिनेट मंत्री केदार कश्यप, भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी, प्रदेशाध्यक्ष नगरी निकाय प्रकोष्ठ श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा, भिलाई भाजपा अध्यक्ष महेश वर्मा, कलेक्टर दुर्ग, आईजी दुर्ग, एसएसपी जितेन्द्र शुक्ला, एडिशनल एसपी शहर एवं ग्रामीण, भिलाई नगर निगम आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव, मेयर नीरज पाल, भिलाई दुर्ग एवं छ.ग. प्रदेश के सभी गणमान्य उद्योगपतियों एवं प्रतिष्ठित लोगों और संबंधित थाना क्षेत्रो के थाना प्रभारियों को आमंत्रण कार्ड दिया गया है।

इन्हें मिली बारात व्यवस्था की जिम्मेदारी-

  • बारात व्यवस्था के लिए बीरबल पासवान, रत्नेश प्रसाद, हिमांशु सेंगर, गिलेश राव, के. के. शिरिश, किशोर मिर्जा, हरीश कुमार, नरेन्द्र कुमार, देवेन्द्र बाघ, हिमांशु साहू, लोकेश, गनेश कुमार, अमन पांडेय, राकेश सोनानी, केशव प्रसाद, अश्वनी कुमार, कन्हैया लाल, जिस्नू नायर, जतिन, थॉमस, रॉकी साहू, हर्ष देवांगन, पिंटू प्रसाद, शेखर पांडे, सिंगारा सिंह, राज कुमार, भगवान दास, अर्जुन बाघ, मनीष पांडे, सत्य प्रकाश गुप्ता, विजय कुमार, प्रताप, सोनू संघारे आदि को जिम्मेदारी दी गई है।
  • कोष संरक्षण समितिः मुकेश शर्मा, प्रमोद सिंह, व रंजीत सिंह (राना)
  • साज सज्जा-विनय शर्मा, प्रदीप पांडेय, अभिषेक मिश्रा, ऋषि मिश्रा, संतोष गुप्ता, व संतोष सिंह ।
  • प्रशासनिक प्रभारी- अभिजीत विश्वास, प्रशांत कुमार, विवेक कौशल व अनंत सिंह, विनय मानिकपुरी ।
  • झांकी व्यवस्था- शिशिर सिंह, प्रशांत कुमार, प्रकाश राज, विनोद गुप्ता, राकेश प्रसाद, गौरव घोरघाटे, मंगलम, रजनीश प्रसाद विनय मानिकपुरी व रॉकी सिंह।
  • अतिशबाजी व्यवस्था-आकाश यादव, राबर्ट, प्रेमशंकर पासवान, शंकर राव, अभिषेक मिश्रा, राहुल, रवि कुमार साह व मंगलम ।
  • भंडारा एवं महा भंडारा प्रभारी-मान सिंह, पात्रो मिस्त्री, प्रदीप पांडेय विनय शर्मा, संतोष सिंह, आशीष यादव, संतोष गुप्ता व बहल राम साहू पूर्व पार्षद ।
  • बारात व्यवस्था -प्रमोद सिंह, ब्रिजेन्द्र मिश्रा, राकेश प्रसाद, प्रशांत, मुकेश शर्मा, रंजीत सिंह राणा, संतोष गुप्ता, बंटी गुप्ता, माधव, विवेक दुबे, यशवंत यादव, विनय मानिकपुरी, रांकी साहू, व महेश यादव और इकबाल सिंह ।
  • संगीत संध्या प्रभारी -शिशिर सिंह, निर्मल सिंह, ब्रिजेन्द्र मिश्रा, अभिजीत विश्वास, प्रकाश राज सिंह, गौरव, विवेक दुबे, यशवंत यशवंत यादव, शीतल, पवन मिश्रा, सिंगारा सिंह, नंदू गुप्ता, संतोष चौहान दिलावर यादव, व राजेश।