छत्तीसगढ़

आईपीएल 2024 में अब तक लग चुके 12 शतक, सूर्यकुमार ने 51 गेंदों पर लगाई सेंचुरी, रोहित की बराबरी की

नईदिल्ली : आईपीएल 2024 के 55वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 173 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने 17.2 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 174 रन बनाए और सात विकेट से मुकाबला जीत लिया। मुंबई इस जीत के साथ अंक तालिका में 10वें से नौवें पायदान पर पहुंच गई है। अब टीम के खाते में आठ अंक हो गए हैं। वहीं, नेट रनरेट -0.212 का हो गया है। इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद 12 अंकों के साथ चौथे स्थान पर बरकरार है।

मुंबई की इस जीत में सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने अहम योगदान दिया। दोनों बल्लेबाजों के बीच 143 रनों की नाबाद साझेदारी हुई। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में हैदराबाद के गेंदबाजों को संघर्ष करते देखा गया। मुंबई के बल्लेबाजों ने उनकी जमकर पिटाई की।

शतकों के मामले में रोहित के बराबर पहुंचे सूर्या
सू्र्या ने इस मुकाबले में 51 गेंदों का सामना किया और 102 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 12 चौके और छह छक्के निकले। दिलचस्प बात यह है कि इस मैच में सूर्या का स्ट्राइक रेट 200 का रहा। इसी के साथ 360 डिग्री बल्लेबाज मुंबई के लिए दो शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। उनसे पहले रोहित शर्मा ने यह कारनामा किया। अब सूर्या ने रोहित की बराबरी कर ली है।

मुंबई इंडियंस के लिए सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज

शतकखिलाड़ी
2रोहित शर्मा
2सूर्यकुमार यादव
1सचिन तेंदुलकर
1सनथ जयसूर्या
1लेंडल साइमंस
1कैमरन ग्रीन

कोहली के नाम टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक शतक
मुंबई के विस्फोटक बल्लेबाज ने अपने टी20 करियर का छठा शतक लगाया। वह सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में पांचवें बल्लेबाडज हैं। इस मामले में विराट कोहली शीर्ष पर हैं। उनके नाम नौ शतक दर्ज हैं। वहीं, रोहित शर्मा आठ शतकों के साथ दूसरे नंबर पर काबिज हैं। हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मुकाबले में हिटमैन सिर्फ चार रन बना सके। उन्हें पैट कमिंस ने एक बार फिर अपना शिकार बनाया।

टी20 में सर्वाधिक शतक लगाने वाले भारतीय

शतकखिलाड़ी
9विराट कोहली
8रोहित शर्मा
6ऋतुराज गायकवाड़
6केएल राहुल
6सूर्यकुमार यादव

सूर्या-तिलक ने दिलाई जीत
मुंबई इंडियंस की इस मैच में झटके के साथ शुरुआत हुई। सलामी बल्लेबाजी के लिए उतरे ईशान किशन 26 रन के स्कोर पर आउट हो गए। इसके बाद टीम को 31 रन के स्कोर पर दो झटे लगे। कमिंस ने रोहित को आउट किया। इसके बाद पांचवें ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने नमन धीर को आउट किया। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। इसके बाद मोर्चा सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने संभाला। दोनों ने हैदराबाद के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। सू्र्या ने इस मुकाबले में 51 गेंदों का सामना किया और 102 रन बनाए। वहीं, तिलक वर्मा ने 37 रनों की पारी खेली। हैदराबाद के लिए भुवनेश्वर, जानसेन और कमिंस ने एक-एक विकेट चटकाया।

चौथे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी
सूर्या और तिलक के बीच चौथे विकेट के लिए 143 रनों की नाबाद साझेदारी हुई। आईपीएल इतिहास में मुंबई के लिए यह चौथे या उससे कम विकेट के लिए होने वाली सबसे बड़ी साझेदारी है। वहीं, लक्ष्य का पीछा करते हुए यह आईपीएल इतिहास की चौथे विकेट या उससे नीचे के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है।

मुंबई इंडियंस के लिए चौथे या उससे कम विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी
143* – तिलक वर्मा और सूर्यकुमार बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, वानखेड़े, 2024*
131* – कोरी एंडरसन और रोहित शर्मा बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, कोलकाता, 2015
122* – कायरन पोलार्ड और ए रायडू बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, बेंगलुरु, 2012
119 – ईशान किशन और कायरन पोलार्ड बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दुबई, 2020

आईपीएल में रन-चेज में चौथे विकेट या उससे नीचे के लिए सबसे बड़ी साझेदारी
144 – गुरकीरत सिंह और शिमरोन हेटमायर (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, बेंगलुरु, 2019
143* – तिलक वर्मा और सूर्यकुमार (मुंबई इंडियंस) बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, वानखेड़े, 2024*
131 – एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) बनाम पंजाब किंग्स, मोहाली, 2012
130* – डेविज मिलर और राजगोपाल सतीश(पंजाब किंग्स) बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मोहाली, 2013