छत्तीसगढ़: लोहा कारोबारियों के यहाँ इनकम टैक्स की रेड चौथे दिन भी जारी, 15 करोड़ कैश-20 करोड़ की ज्वेलरी मिलने की खबर
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बड़े कारोबारी समूह पीआरए ग्रुप, बर्बरीक ग्रुप, रायगढ़ इस्पात और जेपी मित्तल से जुड़े ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी चौथे दिन शनिवार को भी जारी रही। 18 नवंबर से शुरू हुई इस कार्रवाई में अब तक रायपुर समेत छह जिलों में 32 से ज्यादा ठिकानों पर जांच की जा चुकी है।…


