Home » छत्तीसगढ़ » छत्तीसगढ़: पिकनिक मनाने गए दो स्कूली छात्र नदी में बहे, तलाश जारी

छत्तीसगढ़: पिकनिक मनाने गए दो स्कूली छात्र नदी में बहे, तलाश जारी

कांकेर।  जिले से बड़ी खबर सामने आई है। बांदे थाना क्षेत्र के ग्राम इरपानार के पास नदी में दो स्कूली छात्रों के डूबने से इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि दोनों छात्र अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने नदी के पास पहुंचे थे।

पिकनिक के दौरान नदी के तेज बहाव की चपेट में आने से दोनों छात्र बह गए। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और छात्रों की तलाश शुरू की। फिलहाल दोनों छात्रों का कोई पता नहीं चल पाया है। नदी में उनकी तलाश जारी है।घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई है।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram