Home » छत्तीसगढ़ » छत्तीसगढ़: BJP की प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी-विशेष आमंत्रित सदस्यों की घोषणा, CM, डिप्टी-सीएम और मंत्रियों समेत कई नेताओं को मिली जिम्मेदारी, कई जिलों को मिला प्रतिनिधित्व

छत्तीसगढ़: BJP की प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी-विशेष आमंत्रित सदस्यों की घोषणा, CM, डिप्टी-सीएम और मंत्रियों समेत कई नेताओं को मिली जिम्मेदारी, कई जिलों को मिला प्रतिनिधित्व

रायपुर । छत्तीसगढ़ बीजेपी ने प्रदेश कार्यसमिति, प्रदेश स्थायी आमंत्रित और प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्यों की घोषणा कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सहमति से जारी सूची में 84 नेताओं को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है।

घोषित सूची में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नेताओं को शामिल किया गया है, जिससे संगठन में क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश की गई है। जशपुर, रायपुर, दुर्ग, सरगुजा, बलरामपुर, बस्तर, कोरबा, कोंडागांव, बिलासपुर और जांजगीर-चांपा समेत कई जिलों को प्रतिनिधित्व मिला है।

सूची में प्रमुख रूप से सीएम विष्णु देव साय, सरोज पाण्डेय, लता उसेंडी, अरुण साव, विजय शर्मा, तोखन साहू, रमेश बैस, देवेंद्र प्रताप सिंह, लक्ष्मी वर्मा, बृजमोहन अग्रवाल सहित कई वरिष्ठ और सक्रिय नेताओं को शामिल किया गया है। इसके अलावा संगठन में नई और जमीनी पकड़ रखने वाले चेहरों को भी मौका दिया गया है।


Facebook
X
WhatsApp
Telegram