जांजगीर । जांजगीर जिले के चांपा थाना क्षेत्र में हसदेव नदी से एक युवक का शव बरामद किया गया है। यह शव पुराना कॉलेज के पीछे स्थित भैंसा बाजार घाट के पास नदी में तैरता मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकाला।
पैर फिसला, सिर पर चोट लगने के बाद नदी में डूबा युवक
नहाने के बाद वह घाट किनारे कपड़े धो रहा था, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया। सिर में गंभीर चोट लगने के बाद वह नदी में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई।
इस घटना को घाट पर मौजूद एक अन्य व्यक्ति ने देखा। उसने तत्काल मृतक के परिजनों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला।
देर रात होने के कारण पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को मर्चुरी में रखवाया गया था। गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।



