कोरबा: बारूद फैक्ट्री में मजदूरों ने किया प्रदर्शन, 9 घंटे तक ठप रहा उत्पादन; प्रबंधन ने मान लीं मांगें
कोरबा। जिले के हरदी बाजार रेकी रोड स्थित आईडीईएल इंडस्ट्रियल बारूद फैक्ट्री में सोमवार को मजदूरों ने प्रदर्शन किया। ड्राइवर, ऑपरेटर और अन्य मजदूरों ने सुबह से काम बंद कर दिया, जिससे लगभग 9 घंटे तक उत्पादन ठप रहा। मजदूरों ने वेतन वृद्धि और जान जोखिम में डालकर काम कराने की प्रथा बंद करने की…



