कोरबा

कोरबा: कुआं धंसने से 15 फीट नीचे मलबे में दबा ग्रामीण, 30 घंटे से ज्यादा समय हो गए नहीं मिला सुराग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

कोरबा। कोरबा के ग्राम पंचायत गुरमा में घर के पास बाड़ी में बने कुएं से पानी निकालते समय अचानक कुआं करीब 15 फीट नीचे धंस गया। इसकी चपेट में आने से 55 साल के ग्रामीण सोनसाय मंझवार मलबे में दब गए। घटना को 30 घंटे से ज्यादा समय हो गया है, लेकिन अब तक उनका

कोरबा: किन्नरों और पिता-पुत्र के बीच मारपीट, चाकू और डंडे से हमला; कमेंट को लेकर हुआ विवाद

कोरबा।  किन्नरों और पिता-पुत्र के बीच खूनी झड़प का एक मामला सामने आया है, जहां कमेंट को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया और 10 मिनट तक लात-घूंसे चलते रहे। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कमेंट को लेकर शुरु हुआ विवाद यह पूरा मामला दीपका थाना क्षेत्र

कोरबा: तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से अडानी पावर के कर्मचारी की मौत, परिजनों ने किया प्रदर्शन; मुआवजे और नौकरी पर बनी सहमति

कोरबा। कोरबा के उरगा थाना क्षेत्र में कोरबा-चांपा मार्ग पर अडानी पावर प्लांट के गेट नंबर-1 के सामने तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान 38 वर्षीय मुकेश कंवर के रूप में हुई है। वह अडानी पावर प्लांट का कर्मचारी बताया जा रहा है। हादसे

कोरबा: नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारियों ने दिया एक दिवसीय धरना, 18 सूत्रीय मांगों पर सरकार को चेताया; बड़े आंदोलन की चेतावनी दी

कोरबा। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय अधिकारी-कर्मचारी कल्याण संघ के आह्वान पर नगर पालिक निगम कोरबा के अधिकारी-कर्मचारियों ने एक दिवसीय धरना दिया। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चले इस प्रदर्शन में कर्मचारियों ने अपनी 18 सूत्रीय मांगों को लेकर आवाज उठाई। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में तीन स्तरीय वेतन संशोधन लागू करना, अस्थायी

कोरबा: खेत में मिली नवजात बच्ची, रोने की आवाज सुनकर पहुंचे लोग; जिला अस्पताल रेफर

कोरबा। जिले के ग्राम जवाली-अभयपुर के पास धान के खेत में एक नवजात बच्ची मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने बच्ची को खेत में पड़ा देखा और पुलिस की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल बच्ची की हालत स्थिर बताई जा रही है। यह मामला बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, नवजात

कोरबा: तोते के पिंजरे में घुसा 5 फीट का नाग, एक तोते का किया शिकार; दूसरे की बचाई गई जान

कोरबा। कोरबा के मिशन रोड में एक परिवार के लिए दिन की शुरुआत डर और दुख के साथ हुई। परिवार जब अपने पालतू तोतों को देखने पिंजरे के पास पहुंचा तो अंदर करीब 5 फीट लंबा नाग फन फैलाए बैठा था। पिंजरे में मौजूद दूसरा तोता जान बचाने के लिए संघर्ष कर रहा था। परिवार

कोरबा: डिलीवरी से पहले मां-बच्चे की मौत, 3 दिन सामान्य प्रसव का इंतजार; पति बोला- सर्जरी से बच जाती जान

कोरबा। कोरबा जिला अस्पताल में सोमवार को 8 माह की गर्भवती महिला और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि महिला को 3 दिन तक सामान्य प्रसव का इंतजार कराया गया। सिजेरियन और सोनोग्राफी की मांग भी नहीं मानी गई। साथ ही, समय पर हायर सेंटर रेफर

कोरबा: गर्लफ्रेंड के शराब पीने से परेशान था, इसलिए मार डाला, बॉयफ्रेंड ने सेप्टिक टैंक में छिपाई थी लाश, लिव-इन पार्टनर अंबिकापुर से अरेस्ट

कोरबा। कोरबा में गर्लफ्रेंड की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाने वाले लिव-इन पार्टनर को पुलिस ने मंगलवार को अंबिकापुर से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि गर्लफ्रेंड शराब की आदी थी और अक्सर घर से बाहर चली जाती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। घटना

बालको में सुरक्षा संस्कृति को मिला नया बल, पांच वर्षों में 27,000 से अधिक लोगों को सुरक्षा प्रशिक्षण

बालकोनगर, 28 सितंबर 2026।  भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) में सुरक्षा केवल नियमों और प्रक्रियाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि यह काम करने के तरीके और व्यवहार का अभिन्न हिस्सा है। बालको ने अनिवार्य सुरक्षा प्रशिक्षण, व्यावहारिक गतिविधियों और सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से कर्मचारियों, व्यावसायिक साझेदारों, आगंतुकों और आसपास के समुदायों में सुरक्षा

कोरबा: दीपका में भारी वाहनों से लगा लंबा जाम, सड़क के दोनों तरफ खड़े रहे ट्रेलर; स्कूली बच्चों-ऑफिस जाने वालों को परेशानी

कोरबा। कोरबा के दीपका इलाके में हादसों के साथ सड़क जाम की समस्या भी बढ़ रही है। सोमवार सुबह बतारी मोड़ पर भारी वाहनों की लंबी कतार लगने से घंटों जाम की स्थिति बनी रही। इससे स्कूली बच्चों और ऑफिस जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई। मुख्य सड़क पर दोनों तरफ भारी वाहन अव्यवस्थित