
कोरबा: तेज रफ्तार बाइक बेकाबू होकर पेड़ से टकराई, दो नाबालिग युवकों की मौत
कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र के ग्राम लिटियाखार में शुक्रवार शाम तेज रफ्तार मोटर साइकिल पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिग युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों बिना हेलमेट के बाइक पर सवार थे और तेज रफ्तार होने के कारण मोड़ पर













