कोरबा

कोरबा: सर्राफा व्यवसायी गोपाल राय सोनी हत्याकांड में तीनों आरोपियों को उम्रकैद की सजा

कोरबा। कोरबा जिले को झकझोर देने वाले प्रसिद्ध सर्राफा व्यवसायी (सिल्वर सेंटर के संचालक) गोपाल राय सोनी हत्याकांड में अदालत का बड़ा फैसला आया है। प्रथम अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश गरिमा शर्मा की अदालत ने मामले के तीनों आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। l दण्डादेश पर एक नजर सभी

कोरबा: मोबाइल दुकानदार को बंधक बनाकर रातभर पीटा, लेनदेन का था विवाद; महिला ने दर्ज कराई छेड़छाड़ की शिकायत

कोरबा। जिले के कोहड़िया क्षेत्र में मोबाइल और पैसों के पुराने लेनदेन का विवाद हिंसक हो गया। मोबाइल दुकान संचालक विकास दुबे को कथित तौर पर एक नाबालिग और उसके परिजनों ने बंधक बनाकर पूरी रात बेरहमी से पीटा। हमले में उसके सिर, पैर और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं, जबकि एक

कोरबा: जन्मदिन की पार्टी के बाद दोस्तों के बीच हुआ विवाद, युवक की कुचलकर हत्या; वाहन सहित आरोपी फरार

कोरबा। जिले के उरगा थाना क्षेत्र स्थित मीरा रिजॉर्ट में जन्मदिन की पार्टी के बाद हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आपसी कहासुनी के दौरान एक युवक ने अपने साथी को बोलेरो कैंपर से कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने हत्या का

कोरबा: पिता- पुत्र पर गिरी आकाशीय बिजली, पिता की मौत, बेटा झुलसा

कोरबा। कोरबा जिले में मौसम के अचानक बदलने से एक बड़ी अनहोनी हो गई। उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम तुमान में शुक्रवार दोपहर खेत में काम कर रहे किसान पिता-पुत्र पर आकाशीय बिजली गिर गई। हादसे में 75 वर्षीय किसान धनीराम पटेल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका पुत्र धनेश्वर पटेल गंभीर

कोरबा: डॉक्टर्स डे पर आईएमए-आईडीए का खेल महोत्सव, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश

कोरबा। डॉक्टर्स डे के अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन एवं इंडियन डेंटल एसोसिएशन कोरबा शाखा के संयुक्त तत्वावधान में एमपी नगर स्थित मनोरंजन गृह में खेल महोत्सव का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. यू.एस. जायसवाल तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में हुआ।

कोरबा: तेज रफ्तार भारी वाहन की चपेट में आने से एक्टिवा सवार की मौके पर ही मौत; सीएसईबी चौकी के ठीक सामने हुआ दर्दनाक हादसा

कोरबा।  जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। शुक्रवार को सीएसईबी चौकी के ठीक सामने एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें तेज रफ्तार भारी वाहन की चपेट में आने से एक्टिवा सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त एक्टिवा और शव को तत्काल

वेदांता स्किल स्कूल से 13,000 से अधिक युवाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार; युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ रहा है बालको

बालकोनगर।  तेजी से बदलते औद्योगिक परिदृश्य में कुशल मानव संसाधन की बढ़ती आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ग्रामीण युवाओं, विशेषकर जनजातीय समुदाय के युवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। कंपनी द्वारा संचालित वेदांता स्किल स्कूल के माध्यम से युवाओं को उद्योगोन्मुख कौशल प्रशिक्षण

आईसीएआई कोरबा शाखा द्वारा चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे पर विविध सामाजिक एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित

  कोरबा, 2 जुलाई। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की कोरबा शाखा द्वारा 1 जुलाई को 78वा चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे के अवसर पर विभिन्न सामाजिक, स्वास्थ्य एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों की शुरुआत प्रातः 9:00 बजे आईसीएआई कोरबा शाखा परिसर में आईसीएआई ध्वजारोहण के साथ हुई एवं ICAI मोटो

कोरबा: बिना ड्राइवर चली गाड़ी, रोकने के प्रयास में फिसला ट्रेलर चालक का पैर; पहियों तले कुचलकर मौत

कोरबा । कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र के रिंग रोड पर गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रेलर ड्राइवर की पहियों के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची बालको पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजकर

कोरबा: कूलर में करंट आने से 10 माह के मासूम बच्चे की मौत; परिवार में पसरा मातम

कोरबा।  जिले में खेलते समय कूलर में करंट आने से 10 माह के एक मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। मृतक मासूम की पहचान जटगा मोड़ (कसनिया) निवासी अमर सिंह के इकलौते बेटे दक्ष के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मासूम दक्ष घर में