
श्री नारायण अग्रवाल (हीरा ग्रुप) के सौजन्य से निर्मित गौ आश्रय शेड क्रमांक–3 का लोकार्पण, गौसेवा एवं “पूर्वजों के नाम दो वृक्ष” अभियान को मिली नई दिशा
रायपुर । ग्राम तर्रा (बलौदाबाजार रोड) स्थित निर्माणाधीन अग्र सेवा गौशाला में आज श्री नारायण अग्रवाल (हीरा ग्रुप), रायपुर के सौजन्य से निर्मित आधुनिक गौ आश्रय शेड क्रमांक–3 का शुभारंभ अत्यंत श्रद्धा एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। शेड का लोकार्पण श्री दिनेश अग्रवाल जी के करकमलों द्वारा गौमाता पूजन, आरती एवं गुड़-रोटी सेवा












