
छत्तीसगढ़: बाल संप्रेक्षण गृहों से किशोरों के भागने पर हाईकोर्ट सख्त, सुरक्षा गार्डों के लिए वित्तीय मदद पर केंद्रीय गृह मंत्रालय से मांगा जवाब
बिलासपुर. छत्तीसगढ़ में बाल देखभाल संस्थाओं से किशोरों के भागने की घटनाओं को हाई कोर्ट ने गंभीरता से लिया है. मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति रविंद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने मामले की सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार को आवश्यक पक्षकार बनाते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय से वित्तीय सहायता पर जवाब मांगा है.











