
जांजगीर: कार-बाइक भिड़ंत में युवक की मौत, तीन गंभीर घायल; एक बाइक पर सवार थे 4 युवक
जांजगीर। जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा-खटोला मुख्य मार्ग पर कार और बाइक के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को शुरुआती इलाज के बाद बिलासपुर रेफर किया गया है। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है।













