
नीट पेपर लीक मामले पर राजनाथ सिंह के घर बड़ी बैठक, शिक्षा मंत्री समेत NTA और PMO के अधिकारी भी मौजूद
नई दिल्ली। नीट पेपर लीक मामले को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर हाई लेवल बैठक जारी है। सूत्रों के मुताबिक बैठक में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, एनटीए डीजी अभिषेक सिंह और पीएमओ के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद हैं। मामले को लेकर बड़े फैसले लिए जाने की संभावना जताई जा रही













