छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: शादी-पार्टी में 100 मेहमान बुलाने पर निगम को देनी होगी सूचना, नियम के उल्लंघन पर 50 हजार तक जुर्माना

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक 1 अप्रैल से नई सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पॉलिसी लागू हो जाएगी। अब शादी-पार्टी या कोई भी आयोजन में 100 मेहमान बुलाने पर 3 दिन पहले निगम को सूचना देनी होगी। नया कानून न केवल आम नागरिकों को सचेत करेगा बल्कि स्थानीय निकायों नगर निगम, नगर पालिका की जवाबदेही भी तय करेगा।

गेवरा रोड-रायपुर मेमू, कोरबा-रायपुर पैसेंजर समेत कई ट्रेनें 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कैंसिल

रायपुर। रेल मंडल रायपुर से बिलासपुर, कोरबा और रायगढ़ की ओर रोजाना सफर करने वाले हजारों यात्रियों के लिए आने वाले दिन कष्टकारी हो सकते हैं। हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल मार्ग पर स्थित अकलतरा स्टेशन में चौथी लाइन कनेक्टिविटी और यार्ड रिमाडलिंग का काम शुरू होने जा रहा है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा लिए गए

छत्तीसगढ़: 610 धर्मांतरित लोगों की सामूहिक घर वापसी, मंदिर में पूजा के बाद अपनाया सनातन धर्म

सक्ती।  जिले में रविवार को एक बड़ा धार्मिक आयोजन किया गया, जिसमें 610 धर्मांतरित लोगों ने मूल हिंदू धर्म में वापसी की. धर्म जागरण समन्वय के तत्वावधान में सिद्ध हनुमान मंदिर परिसर में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय घर वापसी अभियान के प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने स्वयं उपस्थित

खल्लारी मंदिर में रोप-वे का केबल टूटा, 6 श्रद्धालु घायल, जा रहे थे देवी दर्शन के लिए, 20 फीट से नीचे गिरे,गंभीर चोटें आईं

महासमुंद। चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन सुबह महासमुंद के खल्लारी मंदिर में बड़ा हादसा हो गया। मंदिर में संचालित रोप-वे का केबल अचानक टूट गया। 20 फीट ऊपर से ट्रॉली नीचे गिर गई। हादसे में करीब 5 से 6 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार, श्रद्धालु देवी दर्शन के लिए रोप-वे

छत्तीसगढ़: धर्मांतरण के ‘सीक्रेट नेटवर्क’ का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड डेविड चाको गिरफ्तार

राजनांदगांव।  जिले में अवैध धर्मांतरण के कथित नेटवर्क पर पुलिस ने बड़ी और निर्णायक कार्रवाई करते हुए एक सनसनीखेज खुलासा किया है. थाना लालबाग अंतर्गत सुकुलदेहन चौकी क्षेत्र में संचालित इस पूरे मामले में पुलिस ने 55 वर्षीय डेविड चाको को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे इस नेटवर्क का प्रमुख संचालक बताया जा रहा है.

छत्तीसगढ़: आबकारी आरक्षक भर्ती हेतु अंतिम चयन परिणाम घोषित, 7 दिन में कर सकते हैं दावा-आपत्ति, ईमेल के माध्यम से भी कर सकते है आपत्ति

रायपुर। आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा के तहत छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा जारी मेरिट सूची के आधार पर दस्तावेजों का सत्यापन और शारीरिक मापदंड की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसके बाद विभाग ने मुख्य सूची और अनुपूरक सूची जारी करते हुए अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया है। आबकारी विभाग ने बताया है कि चयन

छत्तीसगढ़: आज बारिश होने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना, अगले 24 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

रायपुर। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने प्रदेश में मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है। विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित करते हुए चेतावनी दी है कि कई इलाकों में तेज अंधड़, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना है। प्रदेश में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है।

छत्तीसगढ़: भाई ने डांटा,तो 10 साल की बच्ची ने लगाई फांसी, कक्षा चौथी में पढ़ती थी, लड़ाई के बाद चुन्नी से पंखे पर झूली

दुर्ग।  जिले के जामुल में बड़े भाई से विवाद के बाद 10 साल की बच्ची ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। भाई-बहन के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। बड़े भाई ने अपनी बहन को डांट दिया। इसके बाद गुस्साई बच्ची ने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। मामला जामुल थाना क्षेत्र

छत्तीसगढ़: प्रदेश में अब सामूहिक धर्मांतरण कराने पर 10 साल से उम्रकैद तक की सजा, 25 लाख जुर्माना लगेगा, मददगारों को भी होगी जेल

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026 पास हो गया है। अवैध तरीके से धर्मांतरण कराने के मामलों में दोषी पाए जाने पर 7 से 10 साल तक की जेल और कम से कम 5 लाख रुपए जुर्माना लगाया जाएगा। यदि पीड़ित नाबालिग, महिला, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति या अन्य पिछड़ा वर्ग से

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 10 एक्सप्रेस-4 पैसेंजर ट्रेनें कैंसिल, 5 से 24 अप्रैल तक नहीं चलेंगी ये गाड़ियां

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेन रद्द कर दी गई हैं। ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच अलग-अलग तारीखों में नहीं चलेंगी। इनमें 10 एक्सप्रेस और 4 पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं, जिनमें बिलासपुर और रायपुर से गुजरने वाली कई ट्रेनें हैं। जबकि कुछ ट्रेनें नागपुर मंडल के गोंदिया से होकर