
बिलासपुर: सरकारी शराब दुकान में भीषण आग, लाखों का स्टॉक जलकर खाक; 4 दमकलों ने 2 घंटे में पाया काबू
बिलासपुर। शहर के व्यापार विहार स्थित सरकारी शराब दुकान में आज तड़के भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि इसे बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड के तीन वाहनों के साथ हाईकोर्ट परिसर में तैनात दमकल वाहन को भी मौके पर बुलाना पड़ा। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया













