Home » छत्तीसगढ़ » रायपुर में अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी, 1 अप्रैल 2026 तक भर सकते हैं ऑनलाइन फॉर्म, आवेदन के लिए बनाई गई हेल्प डेस्क

रायपुर में अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी, 1 अप्रैल 2026 तक भर सकते हैं ऑनलाइन फॉर्म, आवेदन के लिए बनाई गई हेल्प डेस्क

रायपुर । भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 13 फरवरी 2026 से आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 1 अप्रैल 2026 तय की गई है, इसलिए युवाओं को समय रहते आवेदन करने की सलाह दी गई है।

इस भर्ती के लिए 17 वर्ष 6 महीने से 21 वर्ष तक के युवा पात्र हैं। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो 8वीं पास से लेकर स्नातक या डिप्लोमा धारक उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती युवाओं के लिए भारतीय सेना में शामिल होने का अच्छा अवसर है।

कलेक्टर ने दिए अहम निर्देश

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर जिले के युवाओं की मदद के लिए ब्लॉक स्तर पर व्यवस्था की गई है। अभ्यर्थी रोजगार कार्यालय, नगरीय निकाय, पॉलिटेक्निक कॉलेज, शासकीय महाविद्यालय, आईटीआई, जनपद पंचायत और नगर पंचायतों में जाकर आवेदन से जुड़ी जानकारी और मार्गदर्शन ले सकते हैं।

यदि किसी अभ्यर्थी को आवेदन करने में परेशानी होती है, तो वह रोजगार कार्यालय रायपुर में बनाए गए हेल्प डेस्क से संपर्क कर सकता है। यहां सेना भर्ती से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी और सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram