Home » छत्तीसगढ़ » छत्तीसगढ़: प्रदेश के 7 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, 11 जिलों में रात का पारा 15° से नीचे

छत्तीसगढ़: प्रदेश के 7 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, 11 जिलों में रात का पारा 15° से नीचे

रायपुर । छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में आज (सोमवार) मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग ने संभाग के 7 जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने की आशंका जताई है। इनमें कांकेर, नारायणपुर, कोंडागांव, बीजापुर, बस्तर, दंतेवाड़ा और सुकमा शामिल हैं। इन सभी जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं, प्रदेश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 4 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। राजधानी रायपुर में भी मौसम साफ रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

प्रदेश में रात के तापमान में ठंड का असर बना हुआ है। रविवार को अंबिकापुर में सबसे कम 12.5 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं दुर्ग में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहा।

रायपुर में दिन का तापमान सामान्य से ज्यादा रायपुर में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1.1 और 0.4 डिग्री अधिक रहा।

माना एयरपोर्ट में न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री, बिलासपुर में 16.7 डिग्री, पेण्ड्रारोड में 14.8 डिग्री, जगदलपुर में 14.5 डिग्री और दुर्ग में 14.8 डिग्री दर्ज किया गया।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram