Home » छत्तीसगढ़ » छत्तीसगढ़: मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकांश जिलों के लिए जारी किया येलो अलर्ट, रायपुर में सुबह से बादल

छत्तीसगढ़: मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकांश जिलों के लिए जारी किया येलो अलर्ट, रायपुर में सुबह से बादल

रायपुर।  मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों के लिए सोमवार की सुबह यलो अलर्ट जारी किया है। इसका मतलब यह है कि इन जिलों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और अचानक तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटों में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। लोगों को आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह भी दी गई है।

इन जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट

सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाडा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांके र, धमतरी, बालोद, गररयाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, क्षबलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुगग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर।

रायपुर में सुबह से बादल

इधर, सप्ताह के पहले दिन राजधानी रायपुर में सुबह से ही बादल छाए हुअए हैं और शीतल हवा बह रही है। पिछले कुछ दिनों से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ था। सोमवार सुबह मौसम में आए बदलाव से लोगों ने राहत की सांस ली है।
Facebook
X
WhatsApp
Telegram