मुंबई। मुंबई में टाइगर श्रॉफ पर 5 राउंड फायरिंग की गई. इसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है. एक पोस्ट के जरिए गैंग ने कहा कि जो भी सलमान खान के साथ काम करेगा अगला नंबर उसका होगा.
पोस्ट में आगे लिखा गया, “जो भी मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में हमारी बात नहीं सुनेगा या सलमान खान के साथ काम करेगा अगला नंबर उसका होगा. वेट एंड वॉच.” वहीं अनिल पंडित द्वारा यह भी कहा गया है, “कुछ दूसरे ग्रुप के कुत्ते जो हमारे नाम से फेम लेने की सोचते हैं. इनको जल्दी ही मार के फेमस करेंगे.”
मुंबई पुलिस ने घटना पर क्या कहा
मुंबई पुलिस के मुताबिक जुहू पुलिस स्टेशन में गोलीबारी की घटना की सूचना मिली है. अभिनेता टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं और उन्हें गोली लगने से कोई चोट नहीं आई है. मामले में आगे की जांच जारी है. इस घटना में अभिनेता के ड्राइवर घायल बताए जा रहे हैं.
बताया जा रहा है कि अभिनेता पर बाइक सवार तीन लोगों ने गोलियां चलाईं. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. शुरुआती जानकारी में टाइगर श्रॉफ के भी घायल होने की बात सामने आई थी. हालांकि मुंबई पुलिस ने बताया कि टाइगर श्रॉफ पूरी तरीके सुरक्षित है. मुंबई पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और कई लोगों से पूछताछ की. पुलिस ने जांच तेज कर दी है और घटना के हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है.




