Home » क्रिकेट » दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने वनडे में पार किया 12,000 रन का आंकड़ा, हिटमैन ने महान सचिन तेंदुलकर को पछाड़ा

दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने वनडे में पार किया 12,000 रन का आंकड़ा, हिटमैन ने महान सचिन तेंदुलकर को पछाड़ा

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में खेलते हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में अपने 12000 रन पूरे कर लिए हैं। वे ऐसा कारनामा करने वाले तीसरे और दुनिया के सातवें बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित से पहले 6 बल्लेबाजों ने वनडे क्रिकेट में 12 हजार रन बनाए हैं। इसी के साथ उन्होंने पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ दिया है।

रोहित को इस मुकाबले से पहले 12 हजार रन पूरे करने के लिए 73 रनों की जरूरत थी। उन्होंने 73 रन बनाते ही वनडे क्रिकेट में 12 हजार रन पूरे कर लिए। रोहित ने मुकाबले में शुरुआत में धीमी बैटिंग की लेकिन आंखें जमने के बाद उन्होंने बड़े-बड़े शॉट्स खेले और मात्र 32 गेंदों पर अर्धशतक ठोक दिया। इसके बाद 73 रन बनाते ही उन्होंने 12 हजार रन पूरे कर लिए।

रोहित शर्मा ने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा
रोहित ने वनडे में 12 हजार रन पूरे करते ही सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है। वे वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज 12,000 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। सबसे तेज 12 हजार रन पूरे करने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम पर दर्ज है। रोहित अब दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं, जिन्होंने 290 मैचों की 282 पारियों में ये कारनामा किया है। विराट ने 242 पारियों में ही 12 हजार रन पूरे कर लिए थे।

सबसे तेज वनडे में 12,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज (पारी)-
  • विराट कोहली – 242
  • रोहित शर्मा – 282
  • सचिन तेंदुलकर – 300
  • रिकी पोंटिंग – 314
  • कुमार संगकारा – 336
रोहित बने मात्र तीसरे भारतीय

रोहित वनडे क्रिकेट में 12 हजार रन बनाने वाले मात्र तीसरे भारतीय बल्लेबाज बने हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली ही इस कारनामे को अंजाम दे सके थे। इसके अलावा रोहित वनडे में 12 हजार रन बनाने वाले सातवें बल्लेबाज बने हैं।

वनडे क्रिकेट में 12 हजार या उससे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज-
  • सचिन तेंदुलकर – 18426
  • विराट कोहली – 15080*
  • कुमार संगकारा – 14234
  • रिकी पोंटिंग – 13704
  • सनथ जयसूर्या – 13430
  • महेला जयवर्धने – 12650
  • रोहित शर्मा – 12000*
Facebook
X
WhatsApp
Telegram