Home » विदेश » नोबेल पुरस्कार विजेता जेफ्री हिंटन ने दी चेतावनी, कहा-‘अगले 3 साल में इंसानों को खत्म कर दुनिया पर क़ब्ज़ा कर सकता है एआई’

नोबेल पुरस्कार विजेता जेफ्री हिंटन ने दी चेतावनी, कहा-‘अगले 3 साल में इंसानों को खत्म कर दुनिया पर क़ब्ज़ा कर सकता है एआई’

डबलिन। AI के ‘गॉडफादर’ कहे जाने वाले नोबेल पुरस्कार विजेता जेफ्री हिंटन ने AI को लेकर बड़ी चेतावनी दी है। उनका कहना है कि अगले 3 साल में AI इंसानों को खत्म कर सकता है और दुनिया पर कब्जा कर सकता है।
उन्होंने कहा;-

मैं पहले कहता था कि AI 10 साल में हमसे ज्यादा स्मार्ट हो जाएगा, लेकिन अब यह 18 महीने में हो सकता है। यह डराने वाली बात है।

खतरे को समझने और उससे निपटने के लिए बहुत ज्यादा समय नहीं

हिंटन का कहना है कि इंसानों को अभी से ऐसे AI सिस्टम तैयार करने पर ध्यान देना चाहिए, जो मानवता के साथ सुरक्षित तरीके से रह सकें। उन्होंने चेतावनी दी कि इस खतरे को समझने और उससे निपटने के लिए बहुत ज्यादा समय नहीं है।

AI इंसानों से ज्यादा बुद्धिमान हुआ तो क्या होगा?

जेफ्री हिंटन के मुताबिक, आने वाले वर्षों में AI की क्षमताएं इंसानी बुद्धिमत्ता से आगे निकल सकती हैं। ऐसी स्थिति में सबसे बड़ी चुनौती यह होगी कि AI के फैसले और उसके लक्ष्य इंसानों के नियंत्रण में कैसे रखे जाएं।

हिंटन का मानना है कि सिर्फ AI को बंद करने का विकल्प पर्याप्त नहीं होगा। जरूरत इस बात की है कि शुरुआत से ही ऐसी तकनीक विकसित की जाए, जो इंसानों के हितों के खिलाफ काम न करे।

उन्होंने यह भी कहा कि AI कंपनियों के बीच तेजी से आगे निकलने की प्रतिस्पर्धा चल रही है, जबकि सुरक्षा और नियंत्रण पर उतना ध्यान नहीं दिया जा रहा।

AI इंसानों की जगह खुद फैसले लेने लगेगा

AI सुरक्षा विशेषज्ञ और एलाइनमेंट रिसर्च सेंटर के संस्थापक पॉल क्रिस्टियानो ने कहा कि अगले 6 से 12 महीने में ही AI से ऐसी घटनाएं हो सकती हैं, जिनमें इंसानों का उस पर कंट्रोल खत्म हो जाए।

क्रिस्टियानो के मुताबिक, अगले एक साल में AI पर से इंसानों का हमेशा के लिए कंट्रोल खत्म होने की आशंका 4% है। वहीं, अगले 3 साल में यह खतरा बढ़कर 15% हो सकता है।

उनका कहना है कि AI का टेकओवर फिल्मों की तरह रोबोटों का हमला करना नहीं, बल्कि खुद फैसले लेकर इंसानों को अपने रास्ते की रुकावट समझना और सरकारों, कंपनियों व जरूरी सिस्टम पर कंट्रोल करना है। ऐसी स्थिति में इंसानों की आजादी और खुद फैसले लेने का अधिकार भी खत्म हो सकता है।

AI खुद बना सकता है हथियार और ड्रोन

विशेषज्ञों को डर है कि AI भविष्य में खुद नए हथियार बना सकता है। वह ड्रोन और रोबोट की मदद से जरूरी ठिकानों पर कब्जा करने की कोशिश कर सकता है। AI का इस्तेमाल खतरनाक जैविक हथियार बनाने में भी हो सकता है। क्रिस्टियानो के मुताबिक, अगर AI अपने फैसले खुद लेने लगा और इंसानों को अपने काम में रुकावट समझने लगा, तो उसे रोकना मुश्किल हो जाएगा।

 

Facebook
X
WhatsApp
Telegram