Home » ईरान युद्ध » पाकिस्तान बोला- ‘अमेरिका-ईरान समझौते के बहुत करीब’; ईरान बोला- ट्रम्प ने 1 घंटे में 7 झूठे दावे किए

पाकिस्तान बोला- ‘अमेरिका-ईरान समझौते के बहुत करीब’; ईरान बोला- ट्रम्प ने 1 घंटे में 7 झूठे दावे किए

वॉशिंगटन डीसी/ इस्लामाबाद। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने कहा है कि ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत चल रही है और अब सिर्फ कुछ मुद्दों पर सहमति बननी बाकी है।

तुर्की के अंतालिया डिप्लोमेसी फोरम में उन्होंने कहा कि दोनों देश समझौते के काफी करीब हैं। अभी कुछ बातें तय होनी बाकी हैं, लेकिन कोशिश जारी है और उम्मीद खत्म नहीं हुई है। उनका कहना है कि अगर यह समझौता हो जाता है तो इससे पूरी दुनिया को फायदा होगा।

बीबीसी उर्दू के अनुसार, डार ने यह भी कहा कि दोनों पक्ष बचे हुए मतभेद खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि लेबनान में युद्धविराम हो चुका है और अच्छी बात यह है कि ईरान ने बिना किसी शर्त के जहाजों के लिए होर्मुज स्ट्रेट फिर से खोल दिया है।

डार ने भरोसा जताया कि बाकी बची बातचीत भी जल्द पूरी हो जाएगी। साथ ही यह भी उम्मीद जताई जा रही है कि दोनों देशों के बीच जल्द ही बातचीत का अगला दौर होगा। पहले दौर की बातचीत पाकिस्तान के इस्लामाबाद में हुई थी।

ईरान-अमेरिका की दूसरी बातचीत सोमवार को संभव
ईरान-अमेरिका के बीच पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में 11-12 अप्रैल को युद्धविराम को लेकर बातचीत हुई थी।
ईरान-अमेरिका के बीच पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में 11-12 अप्रैल को युद्धविराम को लेकर बातचीत हुई थी।

एक ईरानी अधिकारी ने CNN को बताया है कि सोमवार को पाकिस्तान में ईरानी और अमेरिकी डेलिगेशन के बीच एक नए दौर की बैठक होने वाली है।

हालांकि, अमेरिकी अधिकारियों ने अभी तक औपचारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं की है।

ट्रम्प बोले- होर्मुज स्ट्रेट खुलने से शी जिनपिंग बहुत खुश

ट्रम्प ने कहा है कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग इस बात से बहुत खुश हैं कि होर्मुज स्ट्रेट खुल गया है।

उन्होंने यह भी कहा कि चीन में उनकी शी जिनपिंग के साथ होने वाली मुलाकात खास होगी और शायद ऐतिहासिक भी साबित हो सकती है।

उन्होंने कहा कि इस बैठक में कई बड़े काम पूरे हो सकते हैं और उन्हें इस मुलाकात का इंतजार है।

अभी तक ट्रम्प और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात की कोई तय तारीख आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं हुई है। ऐसा माना जा रहा है कि दोनों अगले महीने बीजिंग में मिल सकते हैं।

ईरान बोला- ट्रम्प के यूरेनियम देने के दावे में कोई सच्चाई नहीं
ईरान की नेशनल सिक्योरिटी कमेटी के प्रवक्ता इब्राहिम रेजई। (फाइल फोटो)
ईरान की नेशनल सिक्योरिटी कमेटी के प्रवक्ता इब्राहिम रेजई।

ईरान ने अमेरिका के यूरेनियम देने के दावों को सख्ती से खारिज कर दिया है। ईरान की नेशनल सिक्योरिटी कमेटी के प्रवक्ता इब्राहिम रेजई ने कहा कि ईरान अपना एनरिच्ड यूरेनियम देश से बाहर नहीं भेजेगा। उन्होंने कहा कि ट्रम्प के दावे में कोई सच्चाई नहीं है।

रेजई के मुताबिक, यूरेनियम एनरिचमेंट को पूरी तरह बंद करना या उसे खत्म करने पर कोई समझौता नहीं होगा, क्योंकि ईरान इसे अपने शांतिपूर्ण परमाणु कार्यक्रम का हिस्सा मानता है।

इससे पहले ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगई ने भी इन दावों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि एनरिच्ड यूरेनियम ईरान के लिए उसकी जमीन जितना ही कीमती है और इसे किसी भी हालत में बाहर नहीं भेजा जाएगा।

ईरान बोला- ट्रम्प ने 1 घंटे में 7 झूठे दावे किए
ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ। (फाइल फोटो)
ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ।

ईरान के संसद स्पीकर मोहम्मद बाकर गालिबाफ ने ट्रम्प पर 1 घंटे में 7 झूठे दावे करने का आरोप लगाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि ट्रम्प ने एक ही घंटे में सात झूठे दावे किए। हालांकि गालिबाफ ने यह साफ नहीं किया कि वे किन बयानों की बात कर रहे थे।

दरअसल, ट्रम्प ने दिनभर मीडिया में कई बड़े दावे किए थे। उन्होंने कहा कि ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को कभी बंद न करने पर सहमति दे दी है और यह भी दावा किया कि ईरान अपना एनरिच यूरेनियम अमेरिका के साथ मिलकर बाहर भेजेगा। लेकिन ईरान के अधिकारियों ने इन दोनों बातों को सीधे तौर पर खारिज कर दिया।

गालिबाफ ने यह भी कहा कि ईरान के लोग मीडिया के जरिए फैलाए जा रहे दबाव या जनमत को प्रभावित करने की कोशिशों से प्रभावित नहीं होंगे।

अमेरिका ने रूसी तेल खरीदने पर फिर 30 दिन की छूट दी

अमेरिका ने रूसी कच्चे तेल की आपूर्ति और बिक्री के लिए 30 दिन के लिए छूट बढ़ा दी है। इसका मतलब है कि अभी कुछ समय तक देश समुद्र के रास्ते भेजे जा रहे रूसी तेल और पेट्रोलियम उत्पाद खरीद सकते हैं, भले ही रूस पर प्रतिबंध लगे हों।

अब जो तेल जहाजों पर लोड हो चुका है, उसे 16 मई तक खरीदा जा सकता है। इससे पहले यह छूट 11 अप्रैल को खत्म हो गई थी। यह फैसला ईरान के साथ जारी तनाव के बीच तेल की कीमतों को कंट्रोल रखने के लिए लिया गया है।

ट्रम्प प्रशासन दुनिया में तेल की सप्लाई बढ़ाना चाहता है, क्योंकि ईरान के साथ चल रहे संघर्ष की वजह से ग्लोबल स्तर पर तेल सप्लाई में दिक्कत आ रही है।

रूस के एक अधिकारी किरिल दिमित्रिएव ने कहा था कि इस छूट से करीब 10 करोड़ बैरल रूसी कच्चा तेल बाजार में आ सकता है। यह लगभग पूरी दुनिया के एक दिन के तेल उत्पादन के बराबर है।

होर्मुज को खोलने के ऐलान पर तेल की कीमतें घटीं

ईरान के सीजफायर के दौरान होर्मुज स्ट्रेट को खोलने के बयान के बाद तेल की कीमतों में गिरावट आई। ब्रेंट क्रूड करीब 9% गिरकर 90.38 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जो 10 मार्च के बाद का सबसे निचला स्तर है।

ईरान ने फिर होर्मुज स्ट्रेट बंद करने की धमकी दी
ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ। (फाइल फोटो)
ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ।

ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने चेतावनी दी है कि यदि अमेरिका ने आर्थिक और नौसैनिक घेराबंदी जारी रखी, तो ईरान होर्मुज को फिर से पूरी तरह बंद कर देगा और इस मार्ग से जहाजों का गुजरना केवल ईरान की अनुमति पर निर्भर करेगा।

उन्होंने डोनाल्ड ट्रम्प पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए साफ किया कि जलमार्ग के खुलने का फैसला सोशल मीडिया से नहीं बल्कि जमीनी हकीकत से होगा।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram