Home » छत्तीसगढ़ » सौम्या और तांत्रिक KK की जेल से रिहाई, हाईकोर्ट से मिली थी जमानत, EOW का चालान पेश होने के बाद बाहर आए

सौम्या और तांत्रिक KK की जेल से रिहाई, हाईकोर्ट से मिली थी जमानत, EOW का चालान पेश होने के बाद बाहर आए

रायपुर। छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में पूर्व डिप्टी सेक्रेटरी सौम्या चौरसिया और केके श्रीवास्तव (तांत्रिक) को बड़ी राहत मिली है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से जमानत मिलने और EOW द्वारा कोर्ट में चालान पेश किए जाने के बाद दोनों को जेल से रिहा कर दिया गया है। उन्हें शराब घोटाला मामले में आरोपी बनाया गया था। हाईकोर्ट ने कहा था कि, जिस दिन इस केस में चालान पेश होगा, उस दिन उन्हें रिहाई मिलेगी।

आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने बुधवार को 1500 पन्नों का 8वां पूरक चालान पेश किया है। चालान में घोटाले के समय पूर्व सीएम भूपेश बघेल की उपसचिव रही सौम्या चौरसिया, तांत्रिक केके श्रीवास्तव और देवेंद्र डडसेना की भूमिका की जानकारी दी गई है।

वहीं जेल से बाहर आने के बाद केके श्रीवास्तव ने कहा कि मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इसमें कुछ टिप्पणी करना ठीक नहीं है। भूपेश बघेल से मेरे आज के संबंध नहीं हैं। मेरे बहुत पुराने संबंध हैं। मेरे सुंदरलाल पटवा जी से भी संबंध थे। मैं आदमी को व्यक्तिगत पसंद करना हूं, भाजपा नेताओं से भी मेरे संबंध हैं। किसी पार्टी से नहीं।

कुंभ मेले के बाद मैंने दाढ़ी और बाल बढ़ा लिया। इसलिए नहीं कि मैं तांत्रिक हूं। पूजा पाठ करना गलत नहीं है। आने वाला समय कौन जानता है। भगवान जानेगा। मुझे कार्रवाई की कोई चिंता नहीं है, क्योंकि मैंने कोई गुनाह न​हीं किया। किसी से मित्रता कोई गुनाह नहीं है। इसके बाद वे लग्जरी कार से रवाना हो गए।

 

Facebook
X
WhatsApp
Telegram