छत्तीसगढ़

ईशान किशन को पछाड़कर कैमरून बने MI के सबसे महंगे खिलाड़ी, जानें कितने की लगी बोली?

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के युवा ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन ने पहली बार आईपीएल खेलने में दिलचस्पी दिखाई और उन्होंने नीलामी के लिए अपना नाम रेजिस्टर्ड कराया था। बता दें 2 करोड़ रुपये की बेस प्राइस वाले कैमरून ग्रीन को खरीदने के लिए नीलामी में 3 फ्रेंचाइजियों के बीच जबरदस्त जंग देखने को मिली, लेकिन आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस ने बाजी मारते हुए उन्हें अपने खेमे में शामिल किया। इस खिलाड़ी को MI ने 17.50 करोड़ रुपये में खरीदा है। इसके साथ ही कैमरून ग्रीन पर मुंबई इंडियंस ने सबसे ऊंची बोली लगाकर हर किसी को हैरानी में डाल दिया।

Cameron Green को मुंबई इंडियंस ने 17.50 करोड़ में खरीदा

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के युवा ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन ने आईपीएल ऑक्शन में पहली बार कदम रखा और उन्हें खरीदने के लिए फ्रेंचाइजियों के बीच जबरदस्त भिड़त देखी गई। मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुई जंग में कैमरून को मुंबई इंडियंस ने 17.50 करोड़ रुपये में खरीद लिया। बता दें कैमरून ग्रीन ने हाल ही में भारतीय टीम के खिलाफ खेले गए तीन टी-20 सीरीज में 214.55 के स्ट्राइक रेट से 118 रन बनाए थे। वहीं अगर बात करें उनके क्रिकेट करियर की तो बता दें उन्होंने 8 टी-20 इंटरनेशनल मैच में 139 रन बनाने के साथ 5 विकेट भी चटकाए हैं। इसके अलावा 21 टी-20 मैचों में उन्होंने 245 रन बनाए है।

ईशान किशन को पछाड़कर कैमरून बने MI के सबसे महंगे खिलाड़ी

बता दें आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस ने 5 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम दर्ज किया है। हालांकि आईपीएल 2022 सीजन में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा था, जहां टीम को सिर्फ हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में आईपीएल 2023 सीजन के लिए मुंबई इंडियंस ने अपनी तैयारियां शुरु कर दी है। आईपीएल नीलामी में मुंबई टीम ने बेहतरीन ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन (Cameron Green) पर ऊंची बोली लगाकर उन्हें खरीद लिया है। बता दें ग्रीन मुंबई के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) को पीछे छोड़ दिया है जिन्हें पिछले साल 15.25 करोड़ में खरीदा था।