छत्तीसगढ़

बिलासपुर : चक दे इंडिया की कोमल कल बिलासपुर में रचाएंगी शादी, रायपुर के ध्रुवादित्य के साथ लेंगी सात फेरे

बिलासपुर। ध्रुव और चित्राशी जन्म जन्मांतर के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शनिवार को बिलासपुर में उनकी शादी होने जा रही है। वर-वधु के स्वजन व पारिवारिक मित्रों के आने का सिलसिला आज से शुरू हो गया।

फिल्म अभिनेत्री चित्राशी रावत ने शाहरुख खान की फिल्म चक दे इंडिया में भारतीय हाकी टीम के फारवर्ड खिलाड़ी कोमल चौटाला का किरदार निभाया था। इसके साथ उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। चित्राशी रावत देहरादून की रहने वाली है। ध्रुवादित्य भगवानानी और चित्राशी रावत की मुलाकात 10 साल पहले एक फिल्म सेट पर हुई थी। फिल्म प्रेममयी के सेट पर दोनों साथ-साथ काम कर रहे थे।

मुलाकात प्यार में बदल गई

ध्रुवादित्य भगवानानी और चित्राशी रावत की मुलाकात में बदल गई। और अब दोनों शनिवार को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। ध्रुवादित्य भगवानानी रायपुर के रहने वाले हैं। वे फिल्म उद्योग में एक अभिनेता और लेखक के तौर पर मुंबई में काम कर रहे हैं। ध्रुवादित्य ने रेडियो जॉकी के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वेब सीरीज और फिल्मों में भी काम किया है। वर्तमान में एक अभिनेता और लेखक के रूप पर वे मुंबई में काम कर रहे हैं.

हमारे परिवार का हिस्सा बनने जा रही

ध्रुव के पिता अधीर भगवानानी ने बताया कि दोनों लंबे समय से एक दूसरे को चाहते हैं। चार फरवरी को उनका विवाह बिलासपुर में होने जा रहा हैं। चित्राशी बहुत अच्छी लड़की है और अब वह हमारे परिवार का हिस्सा बनने जा रही है। परिवार के सभी लोग बहुत खुश हैं।