छत्तीसगढ़

भाजपा ने राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्यों का किया एलान, धरमलाल कौशिक समेत इन नेताओं को मिली जगह

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्यों की नियुक्ति का एलान किया। इनमें छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका अदा करने वाले धरमलाल कौशिक और तेलंगाना के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष बंदी संजय कुमार समेत 10 नेताओं के नाम शामिल हैं।

राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य

  1. सुरेश कश्यप
  2. डॉ. संजय जायसवाल
  3. विष्णुदेव साय
  4. धरमलाल कौशिक
  5. अश्विनी शर्मा
  6. बंदी संजय कुमार
  7. सोमावीर राजू
  8. दीपक प्रकाश
  9. किरोड़ी लाल मीणा
  10. सतीश पूनिया

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने एक विज्ञप्ति जारी कर संगठनात्मक नियुक्ति की जानकारी दी। साथ ही बताया कि इन नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से लागू किया जा रहा है।