छत्तीसगढ़

लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब में कांग्रेस को एक और झटका, विधायक ने छोड़ी पार्टी, आप में हुए शामिल

चंडीगढ़: पंजाब में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका लगा है। कांग्रेस के विधायक राजकुमार चब्बेवाल ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस को अलवीदा कहने के बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उन्हें आप में शामिल करवाया। आप चब्बेवाल को होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद के चुनाव में मैदान में उतार सकती है। राजकुमार पंजाब की चब्बेवाल विधानसभा सीट से विधायक है।