छत्तीसगढ़: शादियों के नाम पर ठगी करने वाले 3 और पकड़ाए, लड़कियों की फर्जी फोटो दिखाकर करते थे ठगी
राजनांदगांव। पुलिस ने शादियों के नाम पर ठगी करने वाले “मैरिज ब्यूरो” के खिलाफ कार्रवाई की है। बसंतपुर पुलिस ने इस गिरोह से जुड़े तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इनमें से दो आरोपियों को कबीरधाम (कवर्धा) से पकड़ा गया है, जबकि एक महिला आरोपी की गिरफ्तारी राजनांदगांव से हुई है।…


