कोरबा: बाथरूम में फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, भाई ने पति पर लगाया हत्या का आरोप
कोरबा। कोरबा के कोतवाली थाना क्षेत्र के सर्वमंगला नगर में गुरुवार देर रात 26 वर्षीय विवाहिता का शव घर के बाथरूम में फंदे पर लटका मिला। मृतिका की पहचान सुलोचना पटेल के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू…
