
बस्तर । नारायणपुर और कोंडागांव जिले की सरहद पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में जवानों ने 2 नक्सलियों को मार गिराया है, जिनके शव भी बरामद कर लिए गए हैं। मौके से AK-47 जैसे ऑटोमैटिक वेपंस भी बरामद हुए हैं। जवानों ने 2025 में अब तक 148 नक्सलियों को मार गिराया है।
दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि, कोंडागांव और नारायणपुर जिले की सरहद पर स्थित किलम-बरगुम इलाके में नक्सलियों का जमावड़ा है। इसी सूचना के आधार पर की टीम को 15 अप्रैल को मौके के लिए निकाला गया था। सर्चिंग के दौरान शाम को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई।
दोनों पर कुल 13 लाख का इनाम था
जवानों ने मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया। जिनके शव बरामद कर लिए गए। इनमें से एक की पहचान पूर्व बस्तर डिवीजन कमांडर DVCM हलदर और ACM रामे के रूप में हुई। DVCM पर 8 और ACM पर 5 लाख रुपए का इनाम घोषित था। दोनों कुल 13 लाख रुपए के इनामी नक्सली हैं।
IG ने की एनकाउंटर की पुष्टि
बस्तर के IG सुंदरराज पी ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि यह नक्सलियों के खिलाफ एक और बड़ी सफलता है। फिलहाल, मौके पर सर्चिंग जारी है।