छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: देशभर में अरबों रुपए की ठगी करने वाले 7 गिरफ्तार, 4 करोड़ से अधिक का कैश बरामद; खुद को बताते थे D कंपनी का सदस्य

रायपुर। रायपुर पुलिस ने दावा किया है कि पूरे देश में अरबों रुपये की ठगी करने वाले 7 आरोपी पुणे से गिरफ्तार किए गए हैं. उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर रायपुर लाया गया है. पकड़े गए आरोपी पुणे के खंडाला स्थित रिसोर्ट में करोड़ों रुपए की ठगी करते रंगे हाथों पकड़े गए हैं. चार करोड़ रुपये

छत्तीसगढ़: प्रदेश के इस जिले में स्वाइन फ्लू की दस्तक, बच्ची में एच1एन1 की पुष्टि, घर-आसपास सर्वे; परिवार के भी लिए सैंपल

दुर्ग।  जिले में स्वाइन फ्लू का पहला मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती 2 साल 11 माह की बच्ची की जांच में एच1एन1 वायरस की पुष्टि हुई है। बच्ची को तेज बुखार और फ्लू जैसे लक्षणों के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया

छत्तीसगढ़: शासकीय कॉलेजों के छात्रों के लिए खुशखबरी, हॉस्टल न मिलने पर सरकार देगी किराया; जानें योजना के लिए पात्रता की शर्तें

रायपुर। शासकीय कालेजों में पढ़ाई कर रहे अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओेबीसी) के विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। कॉलेज में दाखिला मिलने के बाद यदि सरकारी हास्टल में सीट नहीं मिलती, तो अब छात्रों को किराये की चिंता करने की जरूरत नहीं होगी। फिलहाल 31 अगस्त

रायपुर में रैली-जुलूस के लिए अब 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, 4 विभागों की NOC जरूरी; 1000 रुपए शुल्क

रायपुर। रायपुर में रैली, जुलूस, सार्वजनिक खेल मैदान में आयोजन, पंडाल या अस्थायी संरचना लगाने के लिए अब अनुमति पहले से लेनी होगी। नगर निगम ने इसके लिए संबंधित जोन कार्यालयों को अधिकृत किया है। इच्छुक व्यक्ति या संस्था कार्यालयीन दिनों में कार्यालयीन समय के दौरान संबंधित जोन कमिश्नर कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़: प्रोफेसर ने सुई से प्रश्नपत्र के लिफाफे में किया छेद, मोबाइल से वीडियो बनाकर किया पेपर लीक, 11,000 में छात्रों को बेचा; 6 गिरफ्तार

रायपुर । रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के B.Sc. कृषि फर्स्ट ईयर के प्लांट पैथोलॉजी और सेकंड ईयर के दूसरे सेमेस्टर के कीटशास्त्र पेपर लीक मामले में पुलिस ने प्रोफेसर समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो आरोपी अब भी फरार हैं। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, पहले

छत्तीसगढ़: तेज रफ्तार पिकअप ट्रक से टकराई, 3 मजदूरों की मौत; 7 गंभीर रूप से घायल

बलरामपुर। बलरामपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां शुक्रवार देर रात पिकअप और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 3 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई और 7 मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रायपुर: चंगाई सभा को लेकर विवाद,हिंदू-संगठनों ने मकान घेरा; धर्मांतरण का आरोप

रायपुर । रायपुर के भनपुरी इलाके में चंगाई सभा के आयोजन को लेकर शुक्रवार को विवाद की स्थिति बन गई। सेंधवा तालाब के पास महतारी चौक स्थित मकान में धार्मिक कार्यक्रम के लिए 25-30 लोगों के जुटने की सूचना पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मकान को घेर लिया और वहां

छत्तीसगढ़: प्रदेश में आज भी बारिश का अलर्ट, हफ्तेभर बरसेंगे बादल; बाइक समेत नदी में बहे युवकों को लोगों ने बचाया

रायपुर । प्रदेश में आज भी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन तक कुछ जगहों पर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। प्रदेश में अब तक सामान्य से सिर्फ 6% कम बारिश हुई है। बारिश के बीच बिलासपुर के मल्हार में लीलगार नदी पार करते समय दो युवक

छत्तीसगढ़: सोशल मीडिया पर कांग्रेस-भाजपा लड़ रहे मुर्गा और गधा की लड़ाई, जानिए क्या है माजरा…

रायपुर। सोशल मीडिया में इन दिनों कांग्रेस और भाजपा में मुर्गा और गधा की लड़ाई लड़ रहे हैं. एक तरफ जहां कांग्रेस ने भाजपा को नाम बदलने में माहिर बताते हुए मुर्गा को कटहल बताने पर तंज कसा है. वहीं इस कार्टून के जवाब में भाजपा ने राहुल गांधी को गधा बताते हुए अपनी भड़ास

छत्तीसगढ़: अगले 7 दिनों तक बारिश के आसार, प्रदेश में मौसमी वर्षा अब सामान्य से सिर्फ 6 प्रतिशत कम

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज भी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगहों पर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। प्रदेश में बारिश का दौर अगले 7 दिन तक जारी रहने की संभावना है। गुरुवार को सरगुजा, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में कई जगह बारिश हुई, जबकि