
‘दोनों माता-पिता IAS हैं तो उनके बच्चों को आरक्षण क्यों?’, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- ‘संतुलन जरूरी’
नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को आरक्षण और सामाजिक गतिशीलता के मुद्दे पर महत्वपूर्ण टिप्पणियां कीं। पिछड़े वर्गों में क्रीमी लेयर को मिलने वाले आरक्षण लाभ से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने सवाल उठाया कि जिन परिवारों ने शिक्षा और आर्थिक रूप से प्रगति कर ली है, क्या उनके बच्चों











