
छत्तीसगढ़: मोबाइल देखने को लेकर सगे भाइयों में विवाद, बड़े भाई ने छोटे को डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
धमतरी। धमतरी जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मोबाइल फोन देखने को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने अपने सगे छोटे भाई की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई













