छत्तीसगढ़

रायपुर: आज से IIM में बीजेपी का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर’, मुख्यमंत्री समेत सभी मंत्री होंगे शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री साय की अगुवाई में छत्तीसगढ़ सरकार का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ शुक्रवार और शनिवार (4-5 जुलाई) को IIM रायपुर में आयोजित होगा। इस शिविर में मुख्यमंत्री समेत सभी मंत्री शामिल होंगे। दो दिन तक सरकार की कार्यप्रणाली, सुशासन, नई तकनीक और प्रदेश के विकास से जुड़े मुद्दों पर मंथन होगा। साथ ही

छत्तीसगढ़: प्रदेश में अगले 3 दिन जमकर बरसेंगे बादल; कई जिलों में अलर्ट जारी

रायपुर। प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान सभी संभागों में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई, जबकि बिलासपुर संभाग के कुछ इलाकों में अत्यधिक वर्षा हुई. राजधानी रायपुर में दिनभर बादल छाए रहे, लेकिन तेज बारिश की बजाय रुक-रुककर हल्की फुहारें पड़ती रहीं. मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक मध्य और

रायपुर: नकटी गांव के विस्थापितों ने CM हाउस घेरा, बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात, लोग बोले- घर तोड़ दिया, खाना भी नहीं खाने दे रहे

रायपुर। नकटी गांव के प्रभावित ग्रामीण मंत्री ओपी चौधरी के बंगले का घेराव करने के बाद मुख्यमंत्री आवास पहुंच गए हैं। उनके साथ कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद हैं। CM हाउस के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। इससे पहले गांव के लोग रायपुर कलेक्ट्रेट के

छत्तीसगढ़: 17 न्यायिक अधिकारियों का तबादला, ओ.पी. जायसवाल बने रजिस्ट्रार ज्यूडिशियल

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने उच्च न्यायिक सेवा संवर्ग के 17 न्यायिक अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल की ओर से जारी आदेश के तहत कई जिला एवं सत्र न्यायाधीशों, अतिरिक्त जिला न्यायाधीशों और हाईकोर्ट में पदस्थ अधिकारियों की नई पोस्टिंग की गई है। इस फेरबदल में ओमप्रकाश जायसवाल को हाईकोर्ट

झारखंड से कोरबा आ रही बस पलटी; 10 यात्री घायल

जशपुर।  जिले में शुक्रवार सुबह यात्री बस हादसे का शिकार हो गई. डायवर्जन पर तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई है. बस यात्रियों को झारखंड से लेकर कोरबा की ओर जा रही थी. दुर्घटना में करीब 10 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से एक महिला की हालत गंभीर है. जानकारी के अनुसार, सुबह के

रायपुर: शातिर ठग गिरफ्तार, 5 स्टार होटल में ठहरता, ऐश करता और बिना बिल चुकाए हो जाता था फरार, 300 से ज्यादा होटलों को लगा चुका है चूना

रायपुर। राजधानी रायपुर पुलिस ने देशभर के 300 से अधिक फाइव स्टार होटलों में ठगी और चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक अंतरराज्यीय शातिर ठग को ओडिशा के भुवनेश्वर से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बिंगसन जॉन (69 वर्ष) निवासी तूतीकोरिन (तमिलनाडु) के रूप में हुई है। उनके खिलाफ मेट्रो शहरों सहित

बस्तर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग के नगरीय निकायों में एल्डरमैन की नियुक्ति, देखें पूरी सूची

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के अलग-अलग नगरीय निकायों में एल्डरमैन (मनोनीत पार्षद) नियुक्त कर दिए हैं। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने बस्तर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग के नगर निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के लिए आदेश जारी किया है। इससे पहले रायपुर और सरगुजा संभाग के लिए आदेश जारी हुआ था,

छत्तीसगढ़: हाई कोर्ट ने खारिज की स्कूलों में मंत्र-प्रार्थना पाठ अनिवार्य करने के खिलाफ दायर याचिका; जानें कोर्ट की टिप्पणी

बिलासपुर। स्कूलों में मंत्रों और प्रार्थनाओं के पाठ को अनिवार्य करने के मामले में आज हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने इस मामले से संबंधित याचिका को खारिज कर दिया है। राज्य सरकार ने कोर्ट में बताया कि प्रदेश में अभी यह व्यवस्था लागू नहीं हुई है। याचिकाकर्ताओं ने राज्य सरकार द्वारा जारी एक परिपत्र

रायगढ़: लड़की ने की प्रोफेसर की पिटाई, भेजता था अश्लील मैसेज; मंगेतर के साथ कॉलोनी में किया हंगामा

रायगढ़। जिले में शासकीय महाविद्यालय के प्रोफेसर पर पड़ोस में रहने वाली युवती ने अश्लील मैसेज भेजने और संबंध बनाने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। नाराज युवती अपने मंगेतर के साथ कॉलोनी में पहुंची और प्रोफेसर की पिटाई कर दी। उसने कहा कि, तुम्हारे घर को मैं पूरी तरह नोंच कर रख दूंगी।

छत्तीसगढ़: पूरे प्रदेश में एक्टिव हुआ दक्षिण-पश्चिम मानसून, आज और कल भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट

रायपुर । छत्तीसगढ़ में पिछले 10 दिनों से थमा मानसून अब पूरी तरह एक्टिव हो गया है। 30 जून तक मानसून पूरे प्रदेश में पहुंच चुका है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले एक सप्ताह तक राज्य के कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं आज (2 जुलाई) और कल भारी से