
सीबीएसई के री-इवैल्यूएशन पोर्टल पर साइबर अटैक की कोशिश, 2 मिनट में 15 लाख हिट; अनधिकृत एक्सेस की भी कोशिश
नई दिल्ली । सीबीएसई के री-इवैल्यूएशन पोर्टल पर मंगलवार को भारी ट्रैफिक के बीच साइबर अटैक की कोशिश सामने आई है। बोर्ड के अनुसार कुछ दुर्भावनापूर्ण तत्वों ने पोर्टल की सेवाओं को बाधित करने के लिए लगातार साइबर हमले किए। इसके बावजूद हजारों छात्रों ने सफलतापूर्वक अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी की। CBSE ने जानकारी दी













