छत्तीसगढ़

क्रिकेट फैंस ने थाला धोनी का किया सम्मान, तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम के बाहर लगाया 50 फीट का कटआउट

नई दिल्ली। चेन्नई में भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को थाला के नाम से पुकारा जाता है। आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान से खास रिश्ता है। धोनी से इस खास रिश्ते को यहां के क्रिकेट फैंस समय पर समय पर जाहिर भी करते रहते हैं। एक बार चेन्नई क्रिकेट फैंस और धोनी का रिश्ता चर्चा में है।

दरअसल, भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा और आखिरी वनडे मैच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम पर खेला जाएगा। ऐसे में यहां के क्रिकेट फैंस ने भारत के पूर्व कप्तान धोनी के सम्मान में स्टेडियम के बाहर उनका कटआउट लगाया है।

ग्रीनफील्ड स्टेडियम के बाहर धोनी का कटआउट

धोनी के कटआउट की लंबाई 50 फीट की है। इसे ऑल केरला धोनी फैंस एसोसिएशन ने लगाया है। यह एसोसिएशन कई मौकों पर धोनी का कटआउट लगा चुका है। धोनी के जन्मदिन पर भी धोनी का कटआउट लगाया था। वहीं, 2022 में एक पोस्टर लगाया था, जिसमें धोनी को पहला टी20 विश्व जीतने के बाद जश्न मनाते हुए दिखाया था। साथ ही कई अन्य छोटी-बड़ी तस्वीरें भी लगी थी।

रविवार को खेला जाएगा भारत और श्रीलंका के बीच मैच

धोनी का यह कटआउट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। साथ धोनी के फैंस इसे तेजी से शेयर भी कर रहे हैं। बता दें कि रविवार को भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा वनडे मैच खेला जाएगा। भारत तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे है। रविवार के होने वाले में मैच को जीत भारत क्लीन स्वीप करने को देखेगा।