छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ : CRPF की BDS टीम ने 10 किलो की प्रेशर IED को किया डिफ्यूज, नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने लगा रखे थे

दंतेवाड़ा : दंतेवाड़ा जिले में CRPF 231 बटालियन के जवानों ने नक्सलियों के नापाक मंसूबों को नाकाम कर दिया है। जवानों ने कोंडासांवली-कमारगुड़ा मार्ग से करीब 10 किलो की जिंदा प्रेशर IED बरामद की है। जिसे मौके पर ही डिफ्यूज कर दिया गया है। CRPF 231 बटालियन की BDS टीम ने कार्रवाई की है। मामला जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, CRPF 231 बटालियन के जवान रोज की तरह गुरुवार को भी इलाके की सर्चिंग पर निकले हुए थे। जब कोंडासांवली-कमारगुड़ा इलाके में जंगल में सर्चिंग कर रहे थे तो BDS (बम निरोधक दस्ता) की टीम ने यहां से 10 किलो की प्रेशर IED बरामद की। जिसे मौके पर ही डिफ्यूज कर दिया गया। बताया जा रहा है कि, माओवादियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के मंसूबे से यहां IED प्लांट कर रखी थी।

CRPF 231 बटालियन के जवान जगरगुंडा मार्ग में लगातार सर्चिंग कर रहे हैं। कुछ दिन पहले भी नक्सलियों के लगाए स्पाइक होल को भी नष्ट किया गया था। साथ ही इस इलाके से जवानों ने अब तक कुल 133 IED बरामद की है। सभी IED को डिफ्यूज किया जा चुका है।