छत्तीसगढ़

RRR: अमेरिका में आरआरआर की दीवानगी जारी, ऑस्कर से पहले फिल्म की री रिलीज पर थियटर रहे हाउसफुल

नईदिल्ली : फिल्म आरआरआर बीते साल 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म की रिलीज के बाद से लगातार इसकी चर्चा हो रही है। आरआरआर का निर्देशन एसएस राजामौली ने किया था, इसमें राम चरण और जूनियर एनटीआर ने मुख्य भूमिका अदा की है। फिल्म ने अभी तक कई अवॉर्ड और कई सफलता अपने नाम कर ली है। ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023 होने से पहले फिल्म आरआरआर को एक बार फिर से सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। फिल्म को एक मार्च को सबसे बड़ी स्क्रीनिंग के रूप में दोबारा रिलीज किया गया है, जिसने एक और सफलता अपने नाम की है। मूवी के 1600 टिकट कुछ मिनट में बेचे गए हैं, इसके अलावा फिल्म को लेकर लगातार अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

फिल्म की री रिलीज पर थियटर हुए हाउसफुल
दरअसल, साल 2023 के ऑस्कर अवॉर्ड होने से पहले फिल्म आरआरआर को सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज किया गया है। इस संबंध में फिल्म के निर्माताओं ने ट्विटर पर जानकारी साझा की थी। साथ ही उन्होंने अमेरिकी थिएटर की कुछ तस्वीरें भी साझा की थी। फिल्म रिलीज होते ही सिनेमाघर पूरी तरह से हाउसफुल हो गया था और मूवी को देखने के लिए लोग लंबी लाइनों में नजर आ रहे थे।

12 मार्च को ऑस्कर अवॉर्ड का होगा आयोजन
आपको बता दें कि इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग की तैयारी की जा रही है, जो कि 12 मार्च को होने वाली है। साल 2023 के ऑस्कर अवॉर्ड के लिए आरआरआर को नॉमिनेट किया गया है। 95वें एकेडमी अवॉर्ड्स का आयोजन 12 मार्च को लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में किया जाएगा। इस अवॉर्ड फंक्शन के लिए आरआरआर की पूरी टीम वहां पर मौजूद होगी।

नाटू नाटू गाने को मिला था बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग के लिए गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड
बीते दिनों फिल्म के गाने नाटू नाटू को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग के लिए गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड से नवाजा गया था। मूवी ने पिछले दिनों कई अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। फिल्म पिछले साल 25 मार्च 2022 को रिलीज हुई थी। मूवी ने आते ही सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया था। आरआरआर ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी। साथ ही विश्व स्तर पर आरआरआर ने 1200 करोड़ से अधिक की कमाई की थी।