छत्तीसगढ़

Indian Navy Helicopter: नौसेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटना का शिकार, क्रू के तीन सदस्यों को सुरक्षित बचाया गया

नईदिल्ली I भारतीय नौसेना के हेलीकॉप्टर ने मुंबई तट से दूर अरब सागर में पानी पर इमरजेंसी लैंडिंग की है। राहत की बात है कि क्रू के सदस्यों को बचा लिया गया है। भारतीय नौसेना के मुताबिक, भारतीय नौसेना एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर (एएलएच) ने मुंबई से नियमित उड़ान भरी थी। इस दौरान यह तट के पास एक दुर्घटना का शिकार हो गया। इस वजही से इसे पानी पर आपात स्थिति में लैंड करना पड़ा। तत्काल खोज और बचाव अभियान की वजह से नौसेना के गश्ती जहाज ने चालक दल के तीन सदस्यों की सुरक्षित बचा लिया। घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं।

भारतीय नौसेना के मुताबिक, मुंबई से एक नियमित उड़ान मिशन पर एक भारतीय नौसेना एएलएच को अचानक बिजली की कमी और तेजी से ऊंचाई कम होने का अनुभव हुआ। पायलट ने पानी के ऊपर आपात लैंडिंग कराई। सभी तीन एयरक्रू हेलीकॉप्टर से सुरक्षित बाहर निकल गए। तेज बचाव अभियान चलाकर सभी को वापस लाया गया।