छत्तीसगढ़

WPL: मुंबई में शेफाली का सुपरहिट शो, 28 गेंद पर जड़ दिए 76 रन, दिल्ली ने 77 गेंद शेष रहते गुजरात को हराया

नईदिल्ली : ऑलराउंडर मरिजाने कैप की कातिलाना गेंदबाजी और शेफाली वर्मा के आतिशी बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिल्टस ने शनिवार को महिला प्रीमियर लीग (WPL) के मुकाबले में गुजरात जायंट्स को 10 विकेट से हरा दिया। दिल्ली ने मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में 77 गेंद शेष रहते ही मैच को अपने नाम कर लिया। टूर्नामेंट उसकी चार मैचों में यह तीसरी जीत है। वहीं, गुजरात की चार मैचों में तीसरी हार है।

गुजरात ने मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। गुजरात की टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 105 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने 7.1 ओवर में बिना किसी नुकसान के 107 रन बना लिए। शेफाली वर्मा ने 28 गेंद पर 76 रन बनाकर दिल्ली कैपिटल्स को गुजरात जाएंट्स के खिलाफ धमाकेदार जीत दिलाई।

शेफाली का स्ट्राइक रेट 271.43 का रहा
मुंबई में शेफाली का सुपरहिट शो दर्शकों को देखने को मिला। उन्होंने 19 गेंद पर ही अर्धशतक पूरा कर लिया था। शेफाली ने अपनी पारी में 10 चौके और पांच छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 271.43 का रहा। उनके साथ पारी की शुरुआत करने आईं कप्तान मेग लैनिंग 15 गेंद पर 21 रन बनाकर नाबाद रहीं। उन्होंने तीन चौके लगाए। 

पावरप्ले में ही दिल्ली ने 87 रन बना दिए
शेफाली की तूफानी पारी का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि दिल्ली ने 106 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पावरप्ले यानि शुरुआती छह ओवर में ही 87 रन बना लिए थे। यह महिला प्रीमियर लीग में अब तक पावरप्ले में किसी टीम द्वारा बनाया गया सर्वाधिक स्कोर है।

ऐसी रही गुजरात की पारी
इससे पहले गुजरात के लिए किम गर्थ ने सर्वाधिक 32 रन बनाए। जॉर्जिया वेयरहम ने 22 और हरलीन देओल ने 20 रन बनाए। तनुजा कंवर ने 13 रनों का योगदान दिया। चार बल्लेबाजों के अलावा कोई भी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सकीं। दिल्ली के लिए मरिजान कैप ने कातिलाना गेंदबाजी की। उन्होंने पांच विकेट लिए। शिखा पांडे को तीन सफलता मिली। राधा यादव को एक विकेट मिला।

अंक तालिका की स्थिति

टीममैचजीतहारअंकनेट रनरेट
मुंबई इंडियंस33064.228
दिल्ली कैपिटल्स43162.338
यूपी वॉरियर्स32140.509
गुजरात जाएंट्स4132-3.397
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर4040-2.648