छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ : कच्ची दीवार ढहने से महिला की मौत, पुराना मकान तुड़वाकर बनवा रही थी नया

कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में गुरुवार दोपहर एक मकान की कच्ची दीवार ढहने से महिला की मौत हो गई। पुराना मकान जर्जर होने पर उसे तुड़वाकर फिर से बनवाया जा रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला कुंडा थाना क्षेत्र का है।

थाना प्रभारी आनंद शर्मा ने बताया कि ग्राम डोमसरा में हादसा दोपहर करीब 2 बजे हुआ है। दुर्गाबाई (26) पत्नी रघुनंदन पटेल अपने पुराने मकान को तोड़कर नया बनवा रही थी। इसी दौरान मकान की एक कच्ची दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई। इसी के नीचे दबने से महिला की मौत हो गई।