छत्तीसगढ़

जांजगीर: कांग्रेस कार्यकर्ता ने किया युवती पर जानलेवा हमला, महिला से था प्रेम संबंध, और उसकी बेटी पर रखता था गंदी नजर

अकलतरा। जांजगीर-चांपा जिले में स्कूल की सफाई कर्मी महिला पर कांग्रेस कार्यकर्ता विजय यादव ने चाकू से हमला कर दिया। महिला को गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला अंधियारीपाठ के मिडिल स्कूल में काम करती है। पूरा मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है।

अकलतरा पुलिस के मुताबिक, महिला पूर्णिमा के पति मनहरण देवांगन की 8 वर्ष पहले मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद उसका प्रेम संबंध आरोपी विजय यादव के साथ हो गया। महिला की एक नाबालिग बेटी भी है। पूर्णिमा और विजय एक घर में रहने लगे। इसी बीच आरोपी ने 4 महीने पहले महिला की नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ की थी। जिस पर महिला ने आरोपी के खिलाफ अकलतरा थाने में केस दर्ज करा दिया।

कांग्रेस कार्यकर्ता ने महिला सफाईकर्मी पर किया जानलेवा हमला।

कांग्रेस कार्यकर्ता ने महिला सफाईकर्मी पर किया जानलेवा हमला।

अब जानिए पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, बुधवार को मिडिल स्कूल अंधियारीपाठ में सफाई कर्मी के पद पर काम करने वाली पूर्णिमा देवांगन (35 साल) स्कूल में काम करने के लिए पहुंची हुई थी, तभी कांग्रेस कार्यकर्ता विजय यादव उसके पास गया और विवाद करने लगा। दोनों के बीच विवाद काफी बढ़ गया और विजय ने अपने पास रखे चाकू से महिला पर 4 बार हमला कर दिया। इससे पूर्णिमा गंभीर रूप से घायल हो गई।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसका इलाज बिलासपुर में जारी है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

महिला सफाईकर्मी गंभीर रूप से घायल, बिलासपुर ले जाया गया।

महिला सफाईकर्मी गंभीर रूप से घायल, बिलासपुर ले जाया गया।

अकलतरा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोपी जमानत पर बाहर आया हुआ था। लगभग 20 दिन पहले भी आरोपी विजय यादव ने महिला की सास के साथ मारपीट की थी, जिसकी रिपोर्ट दर्ज है। आरोपी फरार चल रहा था। इस बीच बुधवार को आरोपी विजय यादव स्कूल पहुंचा और वहां सफाई कर्मचारी के तौर पर काम कर रही पूर्णिमा पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

घायल महिला को बिलासपुर रेफर किया गया।

घायल महिला को बिलासपुर रेफर किया गया।