छत्तीसगढ़

राहुल गांधी से जिनकी शादी तक की होने लगी थी चर्चा? फिर ऐसा क्या हुआ कि विधायक अदिति सिंह ने पार्टी से ही बना ली दूरी

नईदिल्ली : यूपी के रायबरेली सदर से बीजेपी की विधायक अदिति सिंह इन दिनों लोकसभा चुनाव को लेकर काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाली अदिति सिंह का हाल ही में एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ अपनी शादी की बात को लेकर बातचीत की है।

भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाली अदिति सिंह और कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चाएं बनी हुई है। हाल ही में रायबरेली से भाजपा विधायक अदिति सिंह ने राहुल गांधी के साथ अपनी शादी की बात को लेकर कुछ खुलासा किया है।

रायबरेली से भाजपा विधायक अदिति ने बताया कि जब वो 2017 में पहली बार विधायक बनी थीं तो संयोग से राहुल गांधी से भी उनकी मुलाकात हुई थी। उन्होंने फिर आगे कहा राहुल गांधी उन्हें ऐसे देख रहे थे जैसे कि उन्हें विधायक अदिति सिंह के बारे में कुछ पता नहीं होगा। वहीं फिर कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने उनसे पूछा कि यूपी में कांग्रेस के कितने विधायक हैं? अदिति सिंह ने 7 बताए।

इसके बाद फिर राहुल उन्हें देखकर जोर से हंसने लगे फिर अदिति ने बताया कि उस समय वो काफी शॉक्ड हो गई थी। बता दें कि अदिति साल 2021 में बीजेपी में शामिल हुई थीं। उसी दौरान उनकी राहुल गांधी से शादी को लेकर मीडिया में खबरें आनी शुरू हो गई थी। जिसके बाद विधायक अदिति ने बोला कि कैसे उन्होंने राजनीति छोड़ने का फैसला किया था। बीजेपी की विधायक अदिति सिंह ने कांग्रेस के नेता राहुल गांधी से चली शादी की अफवाह को खारिज करते हुए कहा कि हम दोनों के बीच भाई-बहन जैसा रिश्ता है।