छत्तीसगढ़: पुलिस ने साल भर में सिर्फ किराए के वाहनों पर फूंके 130 करोड़ रुपए, डीजल-पेट्रोल और मरम्मत समेत कुल 350 करोड़ खर्च
रायपुर. छत्तीसगढ़ पुलिस ने महज़ साल भर में किराए के वाहनों पर 130 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। सरकारी एवं किराए के वाहनों पर डीजल-पेट्रोल के लिए 148 करोड़, मरम्मत पर 41 करोड़ तथा अन्य मदों पर 30 करोड़ रुपये का व्यय हुआ है। कुल मिलाकर यह खर्च लगभग 350 करोड़ रुपये तक पहुंच गया…



