कोरबा: बांगो बांध के 3 गेट खोले गए, छोड़ा गया 3005 क्यूसेक पानी; प्रशासन ने जारी किया बाढ़ का अलर्ट
कोरबा। लगातार हो रही बारिश के कारण मिनीमाता बांगो जलाशय का जल स्तर तेजी से बढ़ गया है. जलभराव को देखते हुए जलाशय के 3 गेट खोले गए, जिनके जरिए 3005 क्यूसेक पानी छोड़ा गया. भारी मात्रा के पानी के बहाव को देखते हुए प्रशासन ने डाउनस्ट्रीम इलाकों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया है….



