कोरबा

कोरबा: जन्माष्टमी पर सर्व यादव समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा, मंत्री और महापौर हुए शामिल

कोरबा। कोरबा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सर्व यादव समाज ने शोभायात्रा और रैली निकाली। इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन और महापौर संजू देवी राजपूत मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। डॉ. भीमराव ओपन थिएटर खेल मैदान, घंटाघर कोरबा में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री लखनलाल देवांगन ने भगवान श्रीकृष्ण की

कोरबा: फांसी लगाने से पहले सास ने दीवार पर लिखा था सुसाइड नोट; बहू समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मृतका की बहू समेत उसके माता-पिता को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया। पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मामला 27 अगस्त 2026 का है। लक्ष्मी

कोरबा: नहाते समय हसदेव नदी के एनीकट में बहा नाबालिग, तेज बहाव के बीच गोताखोरों ने शुरू किया तलाश अभियान

कोरबा। कोरबा जिले में नदी-नालों में बहने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इसी बीच उरगा थाना क्षेत्र के कुदुरमाल में हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर सूरज महंत तेज बहाव में बह गया। सूरज, सुरेश महंत का बेटा है। घटना गुरुवार सुबह करीब 7 बजे की बताई जा रही

कोरबा: सुनसान कमरे में मिला युवक का शव, 3 दिनों से था लापता; मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

कोरबा। कोरबा के कटघोरा थाना क्षेत्र के आंची दादर में गुरुवार को एक सुनसान कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अभिनय रजक पिता शंकर रजक के रूप में हुई है। शव मिलने की खबर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने कमरे में

कोरबा: गाड़ी से डीजल चोरी पर फूटा गुस्सा, ट्रेलर चालक ने चोरों की स्कॉर्पियो को ठोका; पूरी वारदात CCTV में कैद

कोरबा।  जिले में कटघोरा बाईपास पर डीजल चोर गिरोह के आतंक से ट्रक चालक और मालिक परेशान हैं। गुरुवार तड़के स्कॉर्पियो सवार 6 से 7 चोरों ने ट्रेलरों से डीजल चोरी करने की कोशिश की। इसी दौरान एक ट्रेलर चालक की नजर चोरों पर पड़ गई। चालक ने हिम्मत दिखाते हुए ट्रेलर स्टार्ट कर स्कॉर्पियो

बालको टाउनशिप, बदलते परिवेश में बेहतर जीवन की नई राह

बालकोनगर, 2 सितंबर 2026। एक औद्योगिक टाउनशिप केवल आवास और कार्यस्थल तक सीमित नहीं होती, बल्कि वहां रहने वाले लोगों के जीवन, स्वास्थ्य, शिक्षा, सुविधा, मनोरंजन और सामाजिक जुड़ाव का भी महत्वपूर्ण हिस्सा होती है। बालकोनगर में इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए बालको द्वारा टाउनशिप को अधिक सुंदर, हरित, स्वस्थ, सुरक्षित और

कोरबा के जंगलों में मां की ममता का खूबसूरत नजारा, नवजात शावक के लिए सूंड से राह बनाती दिखी हथिनी

कोरबा। कटघोरा वनमंडल से सामने आया एक वीडियो इन दिनों लोगों का दिल जीत रहा है। मातीन के जंगलों में एक हथिनी ने हाल ही में नन्हे शावक को जन्म दिया है। इसके साथ ही इलाके में हाथियों का कुनबा बढ़कर 52 हो गया है। बम्हनी नदी के किनारे मां और बच्चे का यह प्यारा पल

कोरबा: सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने की धमकी पर भड़का विवाद, दोस्त की पिटाई से 15 दिन बाद बुजुर्ग की मौत

कोरबा। कोरबा जिले में घर की दहलीज पर बैठकर दोस्तों के साथ शराब पीने की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि एक बुजुर्ग को अपनी जान गंवानी पड़ी। शराब के नशे में उसके ही दोस्त ने डंडे से हमला करने के बाद हाथ-मुक्कों और

छत्तीसगढ़: कोरबा समेत 28 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, कल से राहत के आसार

रायपुर।  निम्न दबाव समेत विभिन्न मौसम प्रणालियों के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. मॉनसून सक्रिय होने से कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है. सरगुजा और रायपुर संभाग में पिछले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश हुई. मानसून सीजन में अब तक प्रदेश में सामान्य से करीब 2 फीसदी

कोरबा में महिला ने फांसी लगाकर दी जान, दीवार पर सुसाइड नोट लिखकर बहू को ठहराया जिम्मेदार

कोरबा। कोरबा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के लक्ष्मणबंध इलाके में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले महिला ने अपने मोबाइल से वीडियो बनाकर अपनी बहनों को भेजा था। इसके अलावा कमरे की दीवार पर हाथ से सुसाइड नोट भी लिखा, जिसमें उसने अपनी