कोरबा: डॉक्टर्स डे पर आईएमए-आईडीए का खेल महोत्सव, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश
कोरबा। डॉक्टर्स डे के अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन एवं इंडियन डेंटल एसोसिएशन कोरबा शाखा के संयुक्त तत्वावधान में एमपी नगर स्थित मनोरंजन गृह में खेल महोत्सव का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. यू.एस. जायसवाल तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में हुआ।…



